{"_id":"607b6ad08ebc3edbef0a9b3d","slug":"who-said-speed-of-coronavirus-doubles-in-the-world-already","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ: दुनिया में पहले से दोगुनी हुई कोरोना वायरस की रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ: दुनिया में पहले से दोगुनी हुई कोरोना वायरस की रफ्तार
Sun, 18 Apr 2021 04:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 18 Apr 2021 04:40 AM IST
सार
- बीते सप्ताह दुनिया भर में 45 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए
- पिछले दो माह के दौरान नए मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर तकरीबन दोगुनी हो गई है
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते नए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। दुनिया में जिस गति से मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंताजनक है। पिछले दो माह के दौरान नए मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर तकरीबन दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह दुनिया भर में 45 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। महामारी में अभी तक यह दर देखी नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने पापुआ न्यू गिनी का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी तक जिन देशों में कोरोना का प्रकोप कम था, उन जगहों पर भी संक्रमण में तेज वृद्धि हो रही है। पापुआ न्यू गिनी में इस साल की शुरुआत तक 900 से भी कम संक्रमित मिले थे और महज नौ पीड़ितों की मौत हुई थी।
विज्ञापन