फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Usha Chilukuri Vance, Indian-origin wife of Donald Trump's running mate JD Vance

US: उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल जेडी वैंस का भारत से खास नाता, जानें कौन हैं उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी

Tue, 16 Jul 2024 08:08 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

उषा चिलुकुरी और जेडी वैंस की पहली मुलाकात 2010 के दशक में येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के एक साल बाद 2014 में दोनों ने केंटकी में शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Who is Usha Chilukuri Vance, Indian-origin wife of Donald Trump's running mate JD Vance
जेडी वैंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वैंस के साथ। - फोटो : एएनआई / एक्स @brandonpromo

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में ओहायो के सीनेटर जेडी वैंस को चुना है। हालांकि, अब जिस नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वो हैं जेडी वैंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वैंस। उनका भारत से खास नाता है। दरअसल, वह भारतीय मूल की हैं। आइए जानते हैं उषा चिलुकुरी वैंस के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन


कौन हैं उषा चिलुकुरी?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उषा चिलुकुरी भारत के आंध्र प्रदेश के भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं, जो कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में बस गए थे। उषा का जन्म कैलिफोर्निया में ही हुआ था। वह सैन डिएगो के उपनगरीय इलाके में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मां एक जीवविज्ञानी हैं।
विज्ञापन


उषा चिलुकुरी ने माउंट कार्मेल हाई स्कूल से भी पढ़ाई की है, जो रैंचो पेनासक्विटोस में स्थित एक पब्लिक हाई स्कूल है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उषा मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन के सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन, डीसी कार्यालयों में एक वकील के रूप में काम करती हैं। उन्होंने 2015 से 2017 तक कंपनी के साथ काम किया और उसके बाद 2018 तक सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के रूप में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 में वापस लौटीं मुंगेर
उस दौरान उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी रॉबर्ट्स जूनियर के साथ-साथ जज ब्रेट कवनौघ और जज अमूल थापर के लिए क्लर्क के रूप में काम किया। बाद में वह जनवरी 2019 में मुंगेर, टोल्स और ओल्सन में लौट आईं और उनकी प्रैक्टिस उच्च शिक्षा, स्थानीय सरकार, मनोरंजन और सेमीकंडक्टर सहित प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जटिल सिविल मुकदमेबाजी और अपील पर केंद्रित है।

आज से करीब 14 साल पहले हुई थी वैंस से मुलाकात
38 वर्षीय उषा चिलुकुरी वैंस अमेरिका में एक राष्ट्रीय लॉ फर्म में वकील हैं। वह एक हिंदू हैं और उनके पति जेडी रोमन कैथोलिक हैं। अमेरिकी मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि जेडी वैंस को अपनी पत्नी उषा वैंस का समर्थन प्राप्त है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उषा चिलुकुरी और जेडी वैंस की पहली मुलाकात 2010 के दशक में येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उस दौरान उन्होंने 'श्वेत अमेरिका में सामाजिक गिरावट' विषय पर एक चर्चा समूह का आयोजन किया था। जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

तीन बच्चों के माता-पिता
एक बार वैंस ने उषा को अपना 'येल स्पिरिट गाइड' कहा था। येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के एक साल बाद 2014 में दोनों ने केंटकी में शादी कर ली थी। अब उषा और जेडी वैंस तीन बच्चों के माता-पिता हैं और सिनसिनाटी में रहते हैं। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैंस और उषा के तीन बच्चों में दो बेटे हैं, जिनके नाम इवान और विवेक हैं और एक बेटी है, जिसका नाम मिराबेल है।

जेडी के राजनीतिक करियर पर नजर
उषा और जेडी अपने पारिवारिक जीवन के बारे में काफी निजी हैं। मगर, दोनों कई राजनीतिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आए हैं। उषा 2022 में ओहायो की सीनेट सीट के लिए जेडी वैंस के राजनीतिक अभियान के दौरान उनके साथ थीं, जहां वैंस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समर्थन किए जाने के बाद रिपब्लिकन नामांकन जीता था और आखिरकार चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार टिम रयान को हराया था।

चिलुकुरी खुद में काफी पढ़ी-लिखीं
वैंस के राजनीतिक करियर के लिए समर्थन के अलावा, उषा चिलुकुरी की खुद की पृष्ठभूमि काफी प्रभावशाली है। एक लॉ फर्म 'मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी' पर बायोडाटा के अनुसार, येल में अध्ययन के दौरान उषा येल लॉ जर्नल की एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट एडिटर और येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की मैनेजिंग एडिटर थीं। येल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एडवोकेसी क्लिनिक, मीडिया फ्रीडम एंड इन्फॉर्मेशन एक्सेस क्लिनिक और इराकी शरणार्थी सहायता परियोजना में हिस्सा लिया था।

लिंक्डइन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, येल लॉ स्कूल से पहले उषा ने येल विश्वविद्यालय से इतिहास में बीए और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्रारंभिक आधुनिक इतिहास में एमफिल की डिग्री प्राप्त की थी, जहां वह गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलर थीं।

शुरुआती करियर में मार्गदर्शन के लिए पत्नी को श्रेय देते हैं वैंस
जेडी वैंस अपने शुरुआती करियर में मार्गदर्शन के लिए उषा चिलुकुरी को श्रेय देते हैं। वह अक्सर अपने करियर में समर्थन के लिए उषा की तारीफ करते हैं। नवंबर 2022 में द न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी को अपने 'येल स्पिरिट गाइड' के रूप में बताया था, जब वे साथ में पढ़ते थे। उन्होंने कहा था, 'वह (उषा) सहज रूप से उन सवालों को समझती हैं जिन्हें मैं पूछना भी नहीं जानता हूं और उन्होंने मुझे हमेशा ऐसे अवसरों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था।'

पीपुल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वैंस ने 2020 में एक पॉडकास्ट में बताया था, 'मैं उन लोगों में से एक हूं जिन्हें अपने बाएं कंधे पर एक शक्तिशाली महिला की आवाज से वास्तव में लाभ होता है, जो कहती है, ऐसा मत करो, ऐसा करो।'

अमेरिका-भारत के बीच अच्छे संबधों को....
अमेरिका स्थित वैश्विक रियल एस्टेट निवेश सलाहकार और एक प्रसिद्ध उद्यमी एआई मेसन ने कहा कि उषा वैंस एक बेहद कुशल वकील और भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं। उनके पति ट्रंप के टिकट पर युवा और विविधता लाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उषा भारतीय संस्कृति और भारत के बारे में सब कुछ जानती हैं। वह अमेरिका और भारत के बीच अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाने में अपने पति की काफी मदद कर सकती हैं।


बहुत विचार के बाद ही कुछ कहते हैं वैंस: उषा
इस बीच, फॉक्स एंड फ्रेंड्स के साथ पहले हुए एक साक्षात्कार में उषा चिलुकुरी वैंस और उनके सीनेटर पति ने दोनों की अलग-अलग आस्थाओं और धर्मों के बारे में बात की और अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए उनके चयन की अटकलों पर भी बात की। उषा वैंस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लोग समझते हैं कि वह कितनी मेहनत करते हैं और वह कितने रचनात्मक हैं। वह बहुत सोच-विचार के साथ कुछ भी कहते और करते हैं। वह हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed