फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who is meher afroz shaon which arrested for sedition charge by bangladesh police

Bangladesh: कौन हैं मेहर अफरोज शॉन? बांग्लादेश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 11:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को जमालपुर सदर उपजिला स्थित नरुंडी रेल स्टेशन इलाके में स्थित मेहर अफरोज के पिता मोहम्मद अली के घर को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
who is meher afroz shaon which arrested for sedition charge by bangladesh police
मेहर अफरोज शॉन - फोटो : एक्स/आदित्य राज कौल

विस्तार

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज शॉन को गुरुवार शाम में ढाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेहर अफरोज शॉन पर देशद्रोह और कथित तौर पर देश के खिलाफ साजिश रचने जैसे आरोप लगे हैं। ढाका पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मेहर अफजो शॉन को गुरुवार रात में ढाका के धनमंडी इलाके से हिरासत में लिया गया और बाद में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


कौन हैं मेहर अफरोज शॉन
मेहर अफरोज शॉन जमालपुर जिले में अवामी लीग की सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य रहे मोहम्मद अली की बेटी हैं। अफरोज की मां तुहारा अली पूर्व सांसद हैं और साल 1996 में आरक्षित सीट से सांसद रहीं थी। बीते चुनाव में भी तुहारा अली ने अवामी लीग से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की मांग की थी। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। 
विज्ञापन


भीड़ ने जलाया मेहर के पिता का घर
बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को जमालपुर सदर उपजिला स्थित नरुंडी रेल स्टेशन इलाके में स्थित मेहर अफरोज के पिता मोहम्मद अली के घर को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। नरुंडी इलाके में एक समूह विरोध मार्च निकाल रहा था। विरोध मार्च के दौरान ही गुस्साए लोगों ने मोहम्मद अली के घर में आग लगा दी। पिता के घर में आग लगने के कुछ देर बाद ही मेहर अफरोज को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि मेहर पर लगे आरोपों की ढाका पुलिस ने विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी है। रिपोर्ट्स हैं कि मेहर अफरोज ने देश में ऐतिहासिक स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की कथित तौर पर आलोचना की, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है। बीते दिनों बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं और अब गुरुवार को कट्टरपंथी संगठनों ने बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर में तोड़फोड़ की गई। उन्मादी भीड़ ने शेख मुजीब के घर समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को भी निशाना बनाया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भी हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed