फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who Is Keir Starmer, Rishi Sunak's Labour Opponent Pegged To Be Next UK PM

Britain: कौन हैं कीर स्टार्मर, ऋषि सुनक के प्रतिद्वंद्वी और प्रधानमंत्री पद के दावेदार?...जानिए सबकुछ

Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, लंदन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, लंदन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री पद को लेकर आज ब्रिटेन में चुनाव है। ऐसे में लेबर पार्टी के उम्मीदवार कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री पद के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। 




 

विज्ञापन
Who Is Keir Starmer, Rishi Sunak's Labour Opponent Pegged To Be Next UK PM
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर - फोटो : एक्स/@keir starmer

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मई में अचानक चुनाव की घोषणा करने के बाद आज ब्रिटेन में चुनाव होगा। लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद से ही सभी का ध्यान प्रधानमंत्री की कंजर्वेटिव पार्टी के अलावा लेबर पार्टी के उम्मीदवार और विपक्ष के नेता कीर स्टार्मर पर रहा है। स्टार्मर एक तेजतर्रार राजनेता नहीं हैं, लेकिन लेबर पार्टी का मानना है कि उनका स्थिर और भरोसेमंद नेतृत्व वही है जिसकी ब्रिटेन को 14 साल के कंजर्वेटिव शासन के बाद जरूरत है। 61 साल के  स्टार्मर आगामी चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन


कौन हैं प्रधानमंत्री पद के दावेदार कीर स्टार्मर
कीर स्टार्मर का जन्म 2 सितंबर, 1962 को ऑक्सटेड, सरे में एक श्रमिक परिवार में हुआ था। उनकी मां  एक नर्स थीं, जो रुमेटीइड गठिया की एक दुर्लभ और गंभीर मामले से जूझ रही थीं। जबकि उनके पिता एक उपकरण निर्माता के रूप में काम करते थे। स्टार्मर ने रीगेट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की और अपने परिवार में विश्वविद्यालय जाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन


राजनीति में आने से पहले स्टार्मर एक प्रतिष्ठित मानवाधिकार वकील थे। सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें वामपंथी वकील भी कहा जाता है, उन्होंने 1987 में एक बैरिस्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1990 में डौटी स्ट्रीट चैंबर्स की सह-स्थापना की। उन्होंने मानवाधिकार मामलों में विशेषज्ञता हासिल की है साथ ही कानूनी सहायता और निशुल्क कार्य के माध्यम से ग्राहकों का प्रतिनिधित्व किया। स्टार्मर को  2002 में क्वींस काउंसिल (क्यूसी) नियुक्ति और वर्ष के क्यूसी के रूप में मान्यता मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्टार्मर ने मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ उनके ऐतिहासिक मानहानि मुकदमे में "मैकलिबेल टू" का प्रतिनिधित्व किया। मृत्युदंड का सामना कर रहे प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्होंने कैरेबियन और अफ्रीका की यात्रा भी की। उन्होंने युद्ध के खिलाफ कानूनी तर्क तैयार करते हुए टोनी ब्लेयर सरकार के इराक पर आक्रमण को भी चुनौती दी थी।


'सुनक अपने प्रदर्शन के कारण नहीं, पुराने कंजर्वेटिव नेताओं के काम का खामियाजा भुगतेंगे'
सरकार के अलग-अलग पहलुओं पर बात करते हुए मतदाता ने कहा, कंजर्वेटिव खेमा हारने वाला है। इसके कुछ प्रमुख कारणों में काफी कम समय में प्रधानमंत्रियों को बदला जाना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) की गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी की संभावित जीत उनकी व्यक्तिगत राय है। मौजूदा प्रधानमंत्री और भारतवंशी ऋषि सुनक के प्रति समर्थन जताते हुए ब्रिटेन के एक अन्य निवासी ने कहा, वे एक अच्छे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी के पिछले नेताओं ने समस्याएं पैदा की हैं। मौजूदा प्रधानमंत्री सुनक अपने प्रदर्शन के कारण नहीं, पूर्ववर्ती नेताओं के कारण हार सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे प्रधानमंत्री होने के बावजूद सुनक के पास पर्याप्त समय नहीं था। इनके अलावा एक भारतवंशी महिला ने भरोसा जताया कि लेबर पार्टी ही चुनाव जीतेगी। हालांकि, निजी रूप से उन्हें ऋषि सुनक ही पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed