{"_id":"60dfba948ebc3ec1ff08fe11","slug":"who-chief-says-the-world-is-in-a-very-dangerous-phase-of-the-covid19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ प्रमुख : दुनिया कोविड-19 महामारी के बहुत खतरनाक दौर में है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ प्रमुख : दुनिया कोविड-19 महामारी के बहुत खतरनाक दौर में है
Sat, 03 Jul 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कहा है कि लगभग 100 देशों में अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई है और इसे देखते हुए दुनिया कोविड-19 महामारी के बहुत खतरनाक दौर में है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डेल्टा स्वरूप विकसित और परिवर्तित हो रहा है और यह कई देशों में कोविड-19 का प्रमुख वायरस बन रहा है। उन्होंने कहा, मैंने पहले ही दुनियाभर के नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि अगले साल इस समय तक, हर देश में 70 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्तर पर दी जाने वाली टीके की खुराक में से दो प्रतिशत से भी कम गरीब देशों में हैं। हालांकि ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और कनाडा सहित अमीर देशों ने कोविड-19 के एक अरब टीके दान करने का संकल्प लिया है। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि दुनिया को टीकाकरण के लिए 11 अरब खुराकों की आवश्यकता है।