{"_id":"5f1fb92d8ebc3e63c232a9e9","slug":"who-announced-coronavirus-as-worst-emergency-situation-in-health-affair-social-distancing-is-must","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना स्वास्थ्य के मामले में सबसे विकट आपात स्थिति, सख्ती से ही होगा बचाव- डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना स्वास्थ्य के मामले में सबसे विकट आपात स्थिति, सख्ती से ही होगा बचाव- डब्ल्यूएचओ
Tue, 28 Jul 2020 11:05 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
तेदरस एदमन गिब्रेसस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना महामारी को स्वास्थ्य के मामले में अब तक की सबसे विकट आपात स्थिति बताया है। संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य को लेकर खुद ही सख्ती बरतनी होगी। मास्क पहनना होगा और भीड़-भाड़ में जाने से बचना होगा।
विज्ञापन
डॉ टेड्रास ने बताया कि ये सब काम करने के बाद ही इससे बचा जा सकता है और इसे हराया जा सकता है। उन्होंने कनाडा, चीन और दक्षिण कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां इन नियमों का पालन किया गया, वहां स्थिति काबू में है।
विज्ञापन
वायरस को लेकर दबाव जरूरी
डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम के हेड माइक रायन ने कहा कि वायरस की दूसरी लहर, पीक और बढ़ते स्थानीय संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती जरूरी है। वायरस पर जितना अधिक दबाव रहेगा मरीजों की संख्या उतनी ही कम होगी। सीमाओं को भी बंद रखना होगा।
विज्ञापन
लोगों की जिंदगी बचाना ही लक्ष्य हो
टेड्रोस ने कहा कि संक्रमण को कम करने के साथ संक्रमितों की पहचान कर उनका जीवन बचाना है। मौतों की दर को शून्य पर ले जाना है। अगर यह संभव नहीं है तो इसे कम से कम करना है।