फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House withdraws the nomination of Neera Tanden as budget director

विरोध के बीच बाइडन ने नीरा टंडन का नामांकन वापस लिया, बोले- 'उसने वापसी को कहा और मैंने प्रस्ताव स्वीकार किया'

Wed, 03 Mar 2021 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Mar 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
White House withdraws the nomination of Neera Tanden as budget director
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के बजट कार्यालय में नीरा टंडन को निदेशक बनाने का नामांकन प्रस्ताव वापस ले लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्पष्ट हो गया था कि दोनों पार्टियों में नीरा के नाम पर उठा विरोध खत्म नहीं किया जा सकता है। नीरा ने भी नाम वापसी की घोषणा की, क्योंकि वे डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकनों के बीच अपने नामांकन की पुष्टि  के लिए पर्याप्त वोट जुटाने में नाकाम रहतीं।

विज्ञापन


बता दें कि नीरा के नाम पर पुष्टि का अनुरोध बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने भी खारिज कर दिया था। ऐसे में उनका नामांकन समान रूप से 50-50 सीनेटरों में विभाजित सीनेट के भीतर पहली ही बार में खारिज हो जाता। बाइडन ने कहा कि 'सुश्री टंडन ने कहा है कि प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक के लिए उनका नामांकन वापस ले लिया जाए और मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं उनके अनुभव, कौशल और विचारों का बहुत सम्मान करता हूं और चाहता हूं कि मेरे प्रशासन में उनकी कोई भूमिका हो।’ बता दें कि टंडन (50) के नामांकन की पुष्टि का रास्ता पहले ही कठिन था और उन्हें पूर्व में कई सांसदों के खिलाफ किए गए ट्वीट के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि उन्होंने ऐसे 1,000 से ज्यादा ट्वीट डिलीट कर सीनेटरों से माफी भी मांग ली थी लेकिन उनका विरोध कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 वोट की जुगाड़ भी मुश्किल हुई
टंडन बाइडन प्रशासन के भीतर मंत्री बनने में नाकाम रहने वाली पहली उमीदवार होंगी। उन्हें राष्ट्रपति के प्रबंधन और बजट कार्यालय का निदेशक बनने के लिए सीनेट में कम से कम 51 वोट चाहिए थे जिसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस एक टाईब्रेकर के रूप में काम करतीं लेकिन उदारवादी डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन ने उन्हें मत नहीं देने की घोषणा कर दी। जबकि रिपब्लिकन सीनेटरों को तोड़ने में वे नाकाम रहीं। 

नियुक्तियों की पुष्टि काफी धीमी
बाइडन प्रशासन का मंत्रिमंडल आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे धीमी गति से आकार ले रहा है। शीर्ष पदों के लिए नामित 23 प्रत्याशियों में से सिर्फ एक दर्जन से कुछ अधिक अधिक (13) उम्मीदवारों के ही सीनेट की मंजूरी मिल पाई है। इस गति को काफी धीमा माना जा रहा है। बता दें कि ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होती, जो चार ट्रिलियन डॉलर संघीय बजट का प्रबंधन करती।

विरोध को मैनेज नहीं कर सकीं नीरा
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सीनेट में कई सांसदों ने टंडन के नामांकन पर यह कहकर सवालिया निशान लगाए थे कि वे दोनों दलों के साथ मिलकर यह पद नहीं संभाल पाएंगी। भारतीय समयानुसार बुधवार को साफ हो गया कि यदि वोटिंग हुई तो टंडन की नियुक्ति को मंजूरी नहीं मिलेगी। इसके बाद बाइडन ने नामांकन वापस लेने का फैसला किया और कहा कि टंडन नाम वापस लेना चाहती हैं जिसका मैं सम्मान करता हूं।


कोरोना राहत फंड बना मजबूरी
बाइडन ने सत्ता संभालने के बाद 1.9 ट्रिलियन डॉलर के कोरोना राहत फंड का एलान किया था, जिसे अब तक सीनेट की मंजूरी नहीं मिली है। जबकि सीनेट में दोनों पार्टियों के पास 50-50 सीटें हैं। ऐसे में अगर रिपब्लिकन बाइडन के इस पैकेज का समर्थन नहीं करते तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसे में बाइडन चाहते हुए भी नीरा टंडन को लेकर बैकफुट पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed