फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says Russia may provide fighter jets to Iran

US: व्हाइट हाउस ने कहा, रूस ईरान को लड़ाकू विमान मुहैया करा सकता है, अमेरिका कर रहा इसकी निगरानी

Sat, 25 Feb 2023 04:02 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Feb 2023 04:02 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक वर्चुअल प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के पास अतिरिक्त जानकारी है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए ईरान की ओर से रूस का समर्थन बढ़ रहा है।

विज्ञापन
White House says Russia may provide fighter jets to Iran
यूएस एनएससी प्रवक्ता जॉन किर्बी। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि रूस और ईरान के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों के तहत रूस ईरान को लड़ाकू विमान मुहैया करा सकता है। अमेरिकी अखबार द हिल ने यह सूचना दी है।

विज्ञापन


मॉस्को ईरान को लड़ाकू जेट विमान दे सकता है: किर्बी
व्हाइट हाउस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक वर्चुअल प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के पास अतिरिक्त जानकारी है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए ईरान की ओर से रूस का समर्थन बढ़ रहा है। किर्बी ने आगे कहा कि रूस ईरान को 'अभूतपूर्व समर्थन' की पेशकश कर रहा है और अमेरिकी सरकार का मानना है कि मॉस्को ईरान को लड़ाकू जेट विमान प्रदान कर सकता है। ईरान रूस से अरबों डॉलर के उपकरण जैसे हेलीकॉप्टर और रडार खरीदना चाहता है।
विज्ञापन


अमेरिका इस मामले की निगरानी कर रहा है: किर्बी
किर्बी ने कहा कि यह जानने के लिए हम बहुत करीब से इस पर नजर रख रहे हैं कि वास्तव में मामला क्या है और हकीकत में क्या लेन-देन होता है। किर्बी ने कहा, ईरान और रूस के बीच रक्षा सहयोग बढ़ रहा है और इससे निश्चित रूप से न सिर्फ यूक्रेन में चीजों को और अधिक कठिनाई होगी, बल्कि यह निश्चित रूप से मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति को और कठिन बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी व्हाइट हाउस ने दी थी चेतावनी
बता दें कि इससे पहले भी व्हाइट हाउस ने यूक्रेन पर रूस के जारी आक्रमण के बीच रूस और ईरान के बीच सैन्य संबंधों को गहराने की चेतावनी दी थी। पिछले साल जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि ईरान यूक्रेन में उपयोग के लिए रूस को सैकड़ों मानवरहित ड्रोन देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद सीएनएन ने भी नवंबर में बताया था कि ईरान रूस को अतिरिक्त हथियार भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कम दूरी की मिसाइलें भी शामिल हैं।

द हिल के अनुसार, किर्बी ने दिसंबर में कहा था कि अमेरिका का मानना है कि मॉस्को और तेहरान रूस में घातक ड्रोन बनाने के लिए संयुक्त रूप से उत्पादन इकाई की स्थापना पर विचार कर रहे हैं। 


हाल ही में ईरान ने पहली बार स्वीकार किया था कि उसने यूक्रेन युद्ध से महीनों पहले रूस को ड्रोन प्रदान किए थे। सीएनएन ने बताया था कि ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दोलाहियन ने राजधानी तेहरान में संवाददाताओं से कहा कि ईरान ने यूक्रेन युद्ध से महीनों पहले रूस को सीमित संख्या में ड्रोन दिए थे। ईरान के विदेश मंत्री का यह बयान तेहरान द्वारा पिछले खंडन के बाद आया था। इससे पहले तेहरान ने इस बात का खंडन किया था कि उसने रूस को यूक्रेन में उपयोग के लिए हथियारों की आपूर्ति की थी। तेहरान ने कहा था कि उसने ऐसा नहीं किया है और न ही आगे करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed