Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says Donald Trump spoke to Canadian PM Trudeau and discussed upcoming G7 meeting

US-Canada: ट्रंप ने फोन पर ट्रूडो से की बात, आगामी G7 बैठक पर चर्चा; रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर दिया जोर

Sun, 23 Feb 2025 10:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि फोन पर बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को होने वाली जी7 बैठक पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
White House says Donald Trump spoke to Canadian PM Trudeau and discussed upcoming G7 meeting
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने सोमवार को होने वाली जी7 बैठक पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों ने हॉकी चैंपियनशिप में दोनों देशों की टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले की भी सराहना की। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और ट्रूडो की बातचीत सोमवार को होने वाली जी7 कॉल पर केंद्रित रही, जो यूक्रेन पर आक्रमण और युद्ध की तीसरी वर्षगांठ को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन


ट्रूडो ने राष्ट्रपति ट्रंप की युद्ध समाप्त करने वाली इच्छा दोहराई
व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रधानमंत्री ट्रूडो ने युद्ध को समाप्त होते देखने की राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छा को दोहराया। उन्होंने स्वीकार किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ही एकमात्र विश्व नेता हैं जो न्यायपूर्ण और स्थायी शांति को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था और अगर वे उस समय राष्ट्रपति होते तो ऐसा नहीं होता। प्रधानमंत्री इस बात से सहमत थे।'

ट्रूडो ने ट्रंप से फेंटेनाइल व्यापार के बारे में भी की बात
ट्रंप से बातचीत के दौरान ट्रूडो ने कनाडा और अमेरिका के बीच कथित फेंटेनाइल व्यापार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कनाडा ने अमेरिकी सीमा पार करने वाले फेंटेनाइल में 90 प्रतिशत की कमी लागू की है। व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, 'प्रधानमंत्री ट्रूडो ने तब राष्ट्रपति ट्रंप को सूचित किया कि कनाडा ने अमेरिकी उत्तरी सीमा पार करने वाले फेंटेनाइल में 90 प्रतिशत की कमी लागू की है और कनाडाई सीमा जार अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ बैठकों के लिए अगले सप्ताह अमेरिका में होंगे। नेताओं ने कहा कि वे दोनों सोमवार की कॉल का इंतजार कर रहे हैं।'


फेंटेनाइल व्यापार रोकने के लिए स्थापित होगा ड्रग प्रोफाइलिंग सेंटर
कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने फेंटेनाइल व्यापार से निपटने के लिए 'कनाडा की सीमा योजना' के तहत कुछ नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना में 'सीमा पर और अधिक कर्मियों की तैनाती' और एक नया प्रीकर्सर केमिकल डिटेक्शन यूनिट शुरू करना शामिल होगा। इसके साथ ही, फेंटेनाइल व्यापार को रोकने के लिए एक नया ड्रग प्रोफाइलिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed