{"_id":"6250a31cc0d1f1588078ce13","slug":"white-house-said-indian-origin-vedanta-patel-very-talented","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्हाइट हाउस ने कहा- भारतवंशी वेदांत पटेल ‘बेहद प्रतिभाशाली’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: व्हाइट हाउस ने कहा- भारतवंशी वेदांत पटेल ‘बेहद प्रतिभाशाली’
Sat, 09 Apr 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:33 AM IST
सार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि वेदांत पटेल एक अच्छे लेखक हैं और वह बहुत तेज लिखते हैं। साकी को लगता है कि उनका सरकार में बहुत अच्छा करियर रहेगा।
विज्ञापन
वेदांत पटेल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने भारतवंशी सहायक वेदांत पटेल की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘बेहद प्रतिभाशाली’ बताया। उन्होंने पटेल की मौजूदगी में कहा, मैं वेदांत से अकसर मजाक करती हूं कि हम उन्हें आसान काम देते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते, क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वेदांत एक अच्छे लेखक हैं और वह बहुत तेज लिखते हैं। साकी को लगता है कि उनका सरकार में बहुत अच्छा करियर रहेगा।
राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से स्नातक हैं और उन्होंने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा’ के ‘वारिंगटन कॉलेज ऑफ बिजनेस’ से एमबीए किया है।
विज्ञापन
गुजरात में जन्मे पटेल कैलिफोर्निया में पले-बढ़े हैं। वह अपने परिवार के साथ 1991 में अमेरिका आ गए थे। बाइडन प्रशासन में शामिल होने से पहले वह प्रेसीडेंशियल इनॉग्रेशन कमिटी के प्रवक्ता और बाइडन कैंपेन के क्षेत्रीय संचार निदेशक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन