{"_id":"6387e0dc1108796ead0f0174","slug":"white-house-press-secretary-karine-jean-pierre-united-states-president-attending-g20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राष्ट्रपति बाइडन जी20 में होंगे शामिल, जीन पियरे ने कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार लिए हम तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राष्ट्रपति बाइडन जी20 में होंगे शामिल, जीन पियरे ने कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार लिए हम तैयार
Thu, 01 Dec 2022 04:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:32 AM IST
सार
भारत इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। एक दिसंबर को औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
जी-20 लोगो पर विवाद
- फोटो : Twitter@ Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों सहित भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 में शामिल होंगे।
जी20 की अध्यक्षता करेगा भारत
भारत इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। एक दिसंबर को औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद जी20 शिखर सम्मेलन तक देश भर के 50 शहरों में 200 से अधिक बैठकों की योजना बनाई गई है।
पीएम मोदी ने किया था लॉन्च
जी20 की अध्यक्षता का एलान होने के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन
सबसे बड़ा आयोजन बनाने की मुहिम
मंत्रालय के मुताबिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। भारत जिस बड़े पैमाने पर सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहा है उतने बड़े पैमाने पर अब तक जी-20 की बैठक नहीं हुई है। चीन में 14 और इंडोनेशिया में 25 शहरों में जी-20 की बैठक आयोजित हुई थीं।