फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House On US President Joe Biden's Xenophobic remark for India, Japan, China, and Russia

US: बाइडन के जेनोफोबिक वाले बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, कहा- सभी साझेदारों का सम्मान करते हैं राष्ट्रपति

Fri, 03 May 2024 01:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 May 2024 01:04 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, हमारे सहयोगी और साझेदार अच्छी तरह से जानते हैं कि राष्ट्रपति बाइडन उनका कितना सम्मान करते हैं। वह इस बारे में टिप्पणी कर रहे थे कि आप्रवासियों का देश में होना कितना जरूरी है।

विज्ञापन
White House On US President Joe Biden's Xenophobic remark for India, Japan, China, and Russia
Karine Jean-Pierre - फोटो : YouTube/TheWhiteHouse

विस्तार

भारत, जापान, चीन और रूस के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के जेनोफोबिक वाले बयान का व्हाइट हाउस ने बचाव किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, हमारे सहयोगी और साझेदार अच्छी तरह से जानते हैं कि राष्ट्रपति बाइडन उनका कितना सम्मान करते हैं। वह इस बारे में टिप्पणी कर रहे थे कि आप्रवासियों का देश में होना कितना जरूरी है और यह हमारे देश को कैसे मजबूत बनाते हैं। वह इस बारे में इसलिए बात कर रहे थे क्योंकि यह हमारे सहयोगियों के साथ हमारे संबंधों से जुड़ा है। हमारे निश्चित तौर पर जापान और भारत के साथ मजबूत संबंध हैं। राष्ट्रपति ने बीते तीन वर्षों में इन देशों के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, बाइडन ने कहा था कि भारत, चीन, जापा और रूस जैसे देश जेनोफोबिक हैं। इसके चलते उनकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। जेनोफोबिक का अर्थ एक प्रकार के डर से होता है, जो बाहरी लोगों को आने से रोकता है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि भारत जैसे देश बाहरी लोगों का स्वागत नहीं करते। यही वजह है उनकी अर्थव्यवस्था ज्यादा नहीं बढ़ पाई। 
विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से जब पूछा गया  कि भारत सरकार ट्विटर, फेसबकु जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आलोचना करने वाले कंटेंट को हटा रही है और चैनल्स को ब्लॉक कर रही है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर दुनियाभर में अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed