US: व्हाइट हाउस का बड़ा कदम, प्रेस पूल में नए आउटलेट्स को मिलेगा मौका; लेविट बोलीं- पारदर्शिता बढ़ाने की योजना
प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहा कि राष्ट्रपति के साथ प्रेस सवाल-जवाब एक विशेषाधिकार है, जो अब तक केवल कुछ ही लोगों को दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब व्हाइट हाउस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अमेरिकी जनता तक अधिक पारदर्शिता पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाइट हाउस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रपति से सीधे सवाल पूछने को लेकर प्रेस पूल में नए आउटलेट्स को मौका देने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि दशकों से व्हाइट हाउस प्रेस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन यह तय करती आई थी कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब व्हाइट हाउस प्रेस टीम यह तय करेगी कि कौन से मीडिया आउटलेट्स प्रेस पूल का हिस्सा बनेंगे।
प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहा कि राष्ट्रपति के साथ प्रेस सवाल-जवाब एक विशेषाधिकार है, जो अब तक केवल कुछ ही लोगों को दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब व्हाइट हाउस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अमेरिकी जनता तक अधिक पारदर्शिता पहुंचे और दृश्यता मिले।
नए-नए आउटलेट्स को प्रेस पूल में मौका
लेविट ने कहा कि अब पारंपरिक मीडिया आउटलेट्स के साथ-साथ नए आउटलेट्स को भी प्रेस पूल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, व्हाइट हाउस में एक नई मीडिया सीट जोड़ी जाएगी, और पांच प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क्स के बीच रोटेशन जारी रहेगा। वे अतिरिक्त स्ट्रीमिंग सेवाएं भी जोड़ेंगे जो पारंपरिक टीवी और केबल से अलग दर्शकों तक पहुंचेगी।
राष्ट्रपति से सीधे पूछेंगे सवाल
लेविट ने कहा कि अब डीसी-आधारित पत्रकारों के एक छोटे से समूह को प्रेस एक्सेस का विशेषाधिकार नहीं होगा। सभी पत्रकारों और मीडिया आउटलेट्स को व्हाइट हाउस के प्रेस पूल में भाग लेने का मौका मिलेगा, ताकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकें और जनता को सही जानकारी मिल सके।
व्हाइट हाउस प्रेस टीम निर्धारित करेगी प्रेस पूल
कैरोलिन लेविट ने कहा कि दशकों से, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डीसी-आधारित पत्रकारों का एक समूह यह तय करता रहा है कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन अब, व्हाइट हाउस प्रेस टीम यह निर्णय लेगी कि प्रेस पूल में कौन-कौन से मीडिया आउटलेट्स होंगे।
साथ ही लेविट ने बताया कि पुराने मीडिया आउटलेट्स को भी प्रेस पूल में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन साथ ही नई और योग्य मीडिया संस्थाओं को भी यह अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि अब डीसी-आधारित पत्रकारों के एक छोटे से समूह को प्रेस एक्सेस पर एकाधिकार नहीं होगा। सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थाओं को यह प्रतिष्ठित अवसर मिलेगा, ताकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकें।
एक नजर उद्देश्य पर
व्हाइट हाउस के इक कदम के पिछे के उद्दे श्य की बात करें तो लेविट ने बताया कि इस कदम से व्हाइट हाउस का उद्देश्य यह है कि प्रेस पूल के द्वारा अमेरिकी जनता को अधिक जानकारी और पारदर्शिता मिल सके, और यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रपति ट्रंप को जनता की सेवा के लिए चुना गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.