फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House economic adviser Peter Navarro said on counting of votes in US elections

अमेरिका: व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार ने कहा- वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई

Sat, 14 Nov 2020 02:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Nov 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
White House economic adviser Peter Navarro said on counting of votes in US elections
व्हाइट हाउस आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का खत्म हुआ। अमेरिका की जनता ने जो बाइडन को अपना नया राष्ट्रपति चुना है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अपनी गद्दी छोड़ने को तैयार नहीं हैं, उन्होंने वोटों की गिनती को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, अब व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट रूप से चुनाव जीते हैं और दावा करते हैं कि हम ट्रंप के व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल की योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन



पीटर ने धोखाधड़ी के दावों का हवाला दिया, उन्होंने कहा कि ट्रंप टीम को अभी तक बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का सबूत मिले हैं, जिसे लेकर वह आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने चीन के बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया, चीन ने जो बाइ़डन को उनकी जीत पर बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो ने साफ कहा कि वोटिंग की गिनती में बड़ी धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क पर मारिया बार्टिरोमो को बताया, वह इस धारणा के तहत व्हाइट हाउस में आगे बढ़ रहे हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल होगा।

निजी सलाहकार ने कहा- नहीं बदलेंगे चुनावी परिणाम
दूसरी तरफ ट्रंप के निजी वकील रूडोल्फ गियुलियानी जहां कानूनी कार्रवाई पर आगे बढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं उनके सलाहकार व सचिव इसके खिलाफ हैं। वे मानते हैं कि कानूनी कार्रवाई के बावजूद चुनाव परिणाम अब नहीं बदलने वाला। इसके बावजूद ट्रंप ने रविवार शाम घोषणा की है कि जॉर्जिया के प्रतिनिधि डो कॉलिन्स फिर से होने वाली गणना की निगरानी करेंगे।


बता दें कि 77 साल के बाइडन अब अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक आयु वाले राष्ट्रपति बन गए हैं। 20 नवंबर को उनका जन्मदिन है यानी वह 78 साल के हो जाएंगे। 20 जनवरी 2021 को बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्पति के रूप में शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed