फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans

White House: अमेरिका में कितना निवेश कर रहे? डिनर पार्टी में ट्रंप का टेक दिग्गजों से सीधा सवाल; मिला ये जवाब

Fri, 05 Sep 2025 12:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Sep 2025 12:17 PM IST
सार

White House: व्हाइट हाउस में एक विशेष रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों से अमेरिका में निवेश की जानकारी ली। कंपनियों ने सैकड़ों अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। कभी ट्रंप के करीबी रहे एलन मस्क इस रात्रिभोज में नहीं दिखे। 

विज्ञापन
White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans
टिम कुक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष रात्रिभोज के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिग्गज टेक कंपनियों के प्रमुखों से सीधा सवाल किया कि आप अमेरिका में कितना निवेश कर रहे हैं? इस खास रात्रिभोज में एपल, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मौजूद थे। 
विज्ञापन

White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans
रात्रिभोज में टेक दिग्गज - फोटो : पीटीआई
ट्रंप ने एपल के सीईओ टिम कुक से पूछा, 'टिम, एपल अमेरिका में कितना पैसा निवेश कर रहा है? मुझे पता है यह बहुत बड़ी रकम है। आप पहले कहीं और थे, अब आप वाकई अमेरिका लौट रहे हैं। कितना पैसा निवेश करेंगे? टिम कुक ने जवाब दिया, 600 अरब डॉलर। इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी, '600 अरब डॉलर? इससे बहुत सारी नौकरियां होंगी। हमें इस पर गर्व है। यह शानदार है। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मार्क जुकरबर्ग - फोटो : पीटीआई
इसके बाद ट्रंप के दाहिने ओर बैठे मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी कहा, 600 अरब डॉलर। फिर गूगल की बारी आई। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, हम पहले ही सौ अरब डॉलर से ऊपर निवेश कर चुके हैं और अगले दो वर्षों में अमेरिका में यह निवेश ढाई सौ अरब डॉलर हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया, यह बहुत अच्छा है। हमें आप पर गर्व है। धन्यवाद। यह बहुत सारी नौकरियां लाएगा। 
विज्ञापन

White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans
रात्रिभोज में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और बिल गेट्स - फोटो : पीटीआई
माइक्रोसॉफ्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कंपनी के सीईओ सत्य नडेला ने कहा, इस साल अमेरिका में हम लगभग 75 से 80 अरब डॉलर निवेश करने वाले हैं। ट्रंप ने मुस्कराते हुए कहा, अच्छा है, बहुत अच्छा। बहुत-बहुत धन्यवाद।

White House dinner How much will you invest in US Trump presses tech titans
रात्रिभोज में सैम आल्टमैन, टिक कुक - फोटो : पीटीआई
यह रात्रिभोज अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की ओर से आयोजित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रित कार्यक्रम के बाद हुआ। यह रात्रिभोज ट्रंप और टेक कंपनियों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने का प्रयास था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह बैठक अमेरिका को एक नए स्तर पर ले जाएगी। 

लंबी मेज पर अपने आसपास मौजूद लोगों को ट्रंप ने 'उच्च आईक्यू वाले लोग' कहकर संबोधित किया। टेक कंपनियों के सीईओ भी ट्रंप की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। हालांकि, इस डिनर में एक नाम जो नजर नहीं आया, वह था एलन मस्क। कभी ट्रंप के करीबी रहे मस्क इस साल की शुरुआत में उनके साथ हुए सार्वजनिक विवाद के बाद दूर हो गए हैं। उनकी जगह इस बार टेबल ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन मौजूद थे, जो एआई के क्षेत्र में मस्क के प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed