फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Deputy Chief of Staff Stephen Miller calls for balanced trade relationship with China

US: ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मिलर ने चीन के साथ संतुलित व्यापार पर दिया जोर

Fri, 02 May 2025 02:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 02:16 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ ऐसा व्यापारिक संबंध बनाने की जरूरत है, जो हमारे देश की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाए। साथ ही टैरिफ से अमेरिका को अच्छा राजस्व मिलेगा, जो हमें टैक्स में कटौती और सुधारों की योजना को आगे बढ़ाने में अनुमति देगा। 

विज्ञापन
White House Deputy Chief of Staff Stephen Miller calls for balanced trade relationship with China
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते स्टीफन मिलर और कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार लक्ष्यों को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने चीन के साथ अमेरिकी आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करने वाले संतुलित संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को चीन के साथ ऐसा व्यापारिक रिश्ता चाहिए, जो देश की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाए। 

विज्ञापन


ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मिलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अब चीन को अपनी बौद्धिक संपदा चोरी करने, अमेरिकी बाजार में सस्ते और अवैध सामान बेचने, अपनी करेंसी में हेरफेर करने और व्यापार में बड़ा घाटा देने की इजाजत नहीं देगा। मिलर ने कहा, 'चीन के साथ अमेरिका का बहुत बड़ा व्यापार घाटा रहा है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नुकसान हुआ है। ट्रेजरी मंत्री इस पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के लक्ष्य बहुत स्पष्ट हैं। हम अब चीन को हमारी टेक्नोलॉजी चुराने या बाजार में गलत तरीके से सामान बेचने की अनमति नहीं देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में विस्तार से बात की है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अब मार्को रुबियो संभालेंगे कार्यवाहक NSA की जिम्मेदारी; माइक वाल्ट्ज ट्रंप प्रशासन से बाहर, भेजे गए यूएन
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरिफ से अमेरिका को मिलेगा अच्छा राजस्व
मिलर ने आगे कहा कि अमेरिका को चीन के साथ ऐसा व्यापारिक संबंध बनाने की जरूरत है, जो हमारे देश की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाए। साथ ही टैरिफ से अमेरिका को अच्छा राजस्व मिलेगा, जो हमें टैक्स में कटौती और सुधारों की योजना को आगे बढ़ाने में अनुमति देगा। 


अन्य देशों के साथ फायदे वाले व्यापार सौदे करेगा अमेरिका: मिलर
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलर ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अब अन्य देशों के साथ ऐसे व्यापार सौदे करेगा, जो सिर्फ अमेरिका के फायदे के लिए होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर के देश अमेरिका के साथ व्यापार सौदे करना चाहते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप खुद इस बात का ध्यान रखेंगे कि ये वार्ता अमेरिकी हितों को प्राथमिकता दें। मिलर ने कहा, 'इस समय, राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की वजह से दुनिया के कई देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने के लिए बेताब हैं। हम उन सभी सौदों का मूल्यांकन करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप खुद यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि ये वार्ताएं केवल अमेरिका के फायदे के लिए हों। दूसरे देशों की भी अपनी मांगें और फायदे होंगे, लेकिन कई भी समझौता तभी होगा जब वह अमेरिका और देश के लोगों के हित में हो।'

ये भी पढ़ें: US: 'बंद हो ईरानी तेल खरीद, जो खरीदेगा उस पर लगाएंगे नए प्रतिबंध', परमाणु वार्ता स्थगित होने पर ट्रंप की धमकी

लेविट ने ट्रंप के निर्णयों पर प्रकाश डाला
इससे पहले, ट्रंप 2.0 प्रशासन के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस सचिव लेविट ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ट्रंप के नेतृत्व में सीमाओं को सुरक्षित किया गया, जिससे अमेरिका में अवैध लोगों के आने पर रोक लग सकी। उन्होंने बताया कि ट्रंप के नेतृत्व में अन्य नीति उपाय भी किए गए, जिनमें सरकारी दक्षता विभाग (DOGE), ऊर्जा और ऑटो सेक्टर में बदलाव, सरकारी नीति के रूप में सिर्फ दो लिंग (पुरुष और महिला) को मान्यता देना आदि शामिल हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed