फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War News: White House Deletes Photos Of Special Forces Aiding Hamas Hostage Situation

US: इस्राइल-हमास जंग के बीच व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर किया कुछ ऐसा पोस्ट, अब सरकार को मांगनी पड़ रही माफी

Fri, 20 Oct 2023 08:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 08:26 AM IST
सार

पिछले हफ्ते बाइडन की इस्राइल यात्रा के दौरान ली गई थी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी और बंधक संकट के लिए अमेरिकी समर्थन की पेशकश की थी। तभी एक तस्वीर ली गई थी, जिसे पोस्ट करने के बाद हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Israel Hamas War News: White House Deletes Photos Of Special Forces Aiding Hamas Hostage Situation
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी सरकार ने अपनी एक बड़ी गलती के लिए माफी मांगी है। दरअसल, व्हाइट हाउस ने बंधक बचाव अभियान में सहायता के लिए इस्राइल भेजे गए अपने कुछ विशेष बलों की पहचान गलती से उजागर कर दी है। 

विज्ञापन

डेल्टा फोर्स के लोगों की पहचान उजागर
व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन सेना की विशिष्ट आतंकवाद रोधी इकाई डेल्टा फोर्स के एक सदस्य से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर में, डेल्टा फोर्स के तीन अन्य सदस्यों के चेहरे और बाइडेन का अभिवादन करने वाले सैनिक की बांह पर बना टैटू भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

हालांकि, एक घंटे बाद इस तस्वीर को हटा दिया गया था, लेकिन उससे पहली ही इस पोस्ट पर छह हजार से अधिक लाइक्स आ चुके थे। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल यात्रा के दौरान ली थी तस्वीर
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस गलती और इसके कारण हुई किसी भी समस्या के लिए खेद प्रकट करते हैं। बता दें, यह तस्वीर पिछले हफ्ते बाइडन की इस्राइल यात्रा के दौरान ली गई थी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी और बंधक संकट के लिए अमेरिकी समर्थन की पेशकश की थी।

अबतक क्या कुछ हुआ?

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 14 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक करीब पांच हजार लोगों की जान जा चुकी है। इनमें एक बड़ा आंकड़ा मंगलवार को अस्पताल में हुए धमाके में मारे जाने वाले लोगों का है। इस बीच गुरुवार को वेस्ट बैंक में इस्राइली बलों और फलस्तीनियों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच इस्राइल के कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया था। एक डरावना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हमास ने कम से कम 100 लोगों को बंधक बनाकर सड़कों पर घुमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed