{"_id":"6296071542461f31db06e315","slug":"wheat-smuggling-attempt-foiled-in-afghanistan-with-seizure-of-50-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: सुरक्षा बलों ने नाकाम की गेहूं तस्करी की कोशिश, हेलमंद प्रांत में 50 ट्रक जब्त किए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: सुरक्षा बलों ने नाकाम की गेहूं तस्करी की कोशिश, हेलमंद प्रांत में 50 ट्रक जब्त किए
Tue, 31 May 2022 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 31 May 2022 05:46 PM IST
सार
तालिबान सरकार की ओर से गेहूं पर निर्यात लगाए जाने के बाद इसकी तस्करी की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Taliban
- फोटो : PTI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में गेहूं से लदे 50 ट्रक जब्त किए हैं और गेहूं तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने ये कार्रवाई वाशेर जिले में कांधार-हेरात हाईवे पर की जो काबुल से लगभग 555 किलोमीटर दक्षिण की ओर है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि इस गेहूं की एक पड़ोसी देश में तस्करी की जाने वाली थी। बता दें कि 19 मई को तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन