What is US Delta Force: वेनेजुएला में घुसकर मादुरो को उठाने वाली डेल्टा फोर्स कितनी घातक? क्यों है सबसे खतरनाक
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद डेल्टा फोर्स चर्चा में है। रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी विशेष बलों ने हिरासत में लिया। डेल्टा फोर्स अमेरिका की सबसे गोपनीय और ताकतवर यूनिट मानी जाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला में कथित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद एक बार फिर अमेरिकी सेना की सबसे गोपनीय और ताकतवर इकाई डेल्टा फोर्स सुर्खियों में है। रिपोर्टों के अनुसार, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी विशेष बलों ने हिरासत में लिया। इस दावे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर डेल्टा फोर्स क्या है, इसकी भूमिका क्या होती है और यह किन-किन बड़े अभियानों में शामिल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की और राष्ट्रपति मादुरो व उनकी पत्नी को देश से बाहर ले जाया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताई गई कि किस इकाई ने यह ऑपरेशन किया, लेकिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस मिशन में डेल्टा फोर्स शामिल हो सकती है। गौरतलब है कि मादुरो पर अमेरिका में 2020 से कथित नार्को-टेररिज्म के आरोप लंबित हैं। एक सीनेटर ने यह दावा भी किया कि उनपर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- अमेरिका-वेनेजुएला विवाद क्या है?: ट्रंप ने 300 अरब बैरल तेल भंडार वाले देश पर क्यों किया हमला, 'नशा' बना बहाना
डेल्टा फोर्स क्या है?
डेल्टा फोर्स का आधिकारिक नाम फर्स्ट स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशनल डीटैचमेंट-डेल्टा है। यह अमेरिकी सेना की टियर-वन स्पेशल मिशन यूनिट मानी जाती है, जिसका मुख्य काम आतंकवाद-रोधी अभियान, हाई-वैल्यू टारगेट की गिरफ्तारी या निष्क्रिय करना और बंधक मुक्ति ऑपरेशन होता है। यह यूनिट सीधे ज्वॉंट स्पेशल ऑपरेशन्स कमांड के अधीन काम करती है और बेहद गोपनीय तरीके से मिशन अंजाम देती है।
कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन किए?
डेल्टा फोर्स ने 2019 में सीरिया में हुए उस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबु-बकर-अल बगदादी मारा गया था। इसके अलावा यह यूनिट अफगानिस्तान, इराक और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में कई गुप्त अभियानों में शामिल रही है। यह सीआईए के साथ मिलकर भी ऑपरेशन करती है और जरूरत पड़ने पर अमेरिकी नेताओं को युद्ध क्षेत्रों में सुरक्षा देती है।
कैसे होती है भर्ती और तैयारी?
डेल्टा फोर्स की स्थापना 1977 में चार्ल्स बेकविथ ने की थी। इस यूनिट में सीधे भर्ती नहीं होती, बल्कि अमेरिकी सेना के रेंजर्स और स्पेशल फोर्सेज से चुने गए अनुभवी जवानों को कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उम्मीदवारों के पास लंबा सैन्य अनुभव, मानसिक मजबूती और अत्याधुनिक प्रशिक्षण होना जरूरी है। आज डेल्टा फोर्स को दुनिया की सबसे खतरनाक और सक्षम स्पेशल फोर्स यूनिट्स में गिना जाता है।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.