फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   what is qanon theory which tells kash patel name to remember donald trump fbi chief

क्या है कैनन थ्योरी?: जिसने कश पटेल को लेकर की थी बड़ी भविष्यवाणी, अमेरिकी जांच एजेंसी भी इसे लेकर परेशान

Fri, 06 Dec 2024 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 06 Dec 2024 09:22 AM IST
सार

कश पटेल को विवादित कैनन थ्योरी का समर्थक माना जाता है और कैनन थ्योरी देने वाले लोगों ने कई साल पहले ही कश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भविष्यवाणी कर दी थी। अब जब वे एफबीआई प्रमुख बने हैं तो अमेरिका में एक बार फिर कैनन थ्योरी की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
what is qanon theory which tells kash patel name to remember donald trump fbi chief
कश पटेल - फोटो : एक्स/आदित्य राज कौल

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई सरकार में भारतीय मूल के कश पटेल को संघीय जांच एजेंसी एफबीआई का प्रमुख बनाने का एलान किया है। कश पटेल को ट्रंप का बेहद करीबी माना जाता है और एफबीआई प्रमुख के तौर पर नामित होने के बाद से ही कश पटेल चर्चा में बने हुए हैं। अब कश पटेल को लेकर खबरें चल रही हैं कि वह एक विवादित कैनन थ्योरी के समर्थक हैं और कैनन थ्योरी देने वाले लोगों ने कई साल पहले ही कश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भविष्यवाणी कर दी थी। अब जब वे एफबीआई प्रमुख बने हैं तो अमेरिका में एक बार फिर कैनन थ्योरी की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


क्या है कैनन थ्योरी
अक्तूबर 2017 में सोशल मीडिया पर एक क्यू नाम के यूजर ने कई मैसेज पोस्ट किए थे। इन मैसेज में एक थ्योरी दी गई, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिकी सरकार, उद्योग जगत और मीडिया में शैतान की पूजा करने वाले पीडोफाइल्स (बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोग) का कब्जा है और डोनाल्ड ट्रंप इन लोगों के खिलाफ एक गुप्त लड़ाई लड़ रहे हैं। इस थ्योरी में ट्रंप को कैनन थ्योरी का हीरो बताया गया। ये थ्योरी देने वाले शख्स अज्ञात हैं और छदम नामों से पोस्ट करते हैं। इस थ्योरी ने ट्रंप की लोकप्रियता को काफी बढ़ाया और बड़ी संख्या में लोग इस थ्योरी में विश्वास रखते हैं। 
विज्ञापन


कश पटेल को लेकर की गई थी भविष्यवाणी
कोरोना महामारी में इस कैनन थ्योरी के समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई। कैनन थ्योरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा गया। ऐसे ही एक पोस्ट में कई साल पहले कश पटेल को लेकर भविष्यवाणी की गई थी और उनके बारे में लिखा गया था कि 'कश पटेल के नाम को याद रखिएगा।' अब जब कश पटेल को एफबीआई का प्रमुख बनाया गया है तो उसके बाद से कैनन थ्योरी के समर्थक उत्साहित है क्योंकि कैनन थ्योरी की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। साल 2020 में जब लोगों की भीड़ ने अमेरिकी संसद पर हमला किया था, उस भीड़ में भी कई लोग कैनन थ्योरी के समर्थक थे और उनके पास क्यू नाम से बैनर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश पटेल भी हैं कैनन थ्योरी के समर्थक
कश पटेल को भी इस कैनन थ्योरी का समर्थक माना जाता है। कई टीवी शोज में कश पटेल इस थ्योरी के समर्थन में बात कर चुके हैं। एक कार्यक्रम में कश पटेल ने कहा था कि कैनन थ्योरी की कई बातें सही हैं। कश पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह क्यू के सामने खड़े हुए थे। इस तस्वीर के बाद भी कश पटेल के कैनन थ्योरी समर्थक होने की चर्चा हुई थी। कश पटेल ने जिस तरह से बतौर प्रमुख एफबीआई में आमूलचूल बदलाव  लाने की बात कही है, उससे भी कई चर्चाएं चल रही हैं। 


अमेरिकी जांच एजेंसियां इसे लेकर चिंतित
अमेरिका की जांच एजेंसियां कैनन थ्योरी को लेकर परेशान हैं और उन्हें लगता है कि इससे घरेलू उग्रवाद और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। कैपिटल हिल पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसियों की चिंता सही भी साबित हुई है। अब ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद कैनन थ्योरी समर्थक उत्साहित हैं और जांच एजेंसियां इसे लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed