फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   What Is Happening In Ecuador As Gangsters Go On Rampage Explained everything

Ecuador: इक्वाडोर में आपराधिक समूहों और सरकार के बीच क्यों छिड़ी जंग, 10 पॉइंट्स में जानें पूरा मामला

Wed, 10 Jan 2024 09:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्विटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्विटो Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Jan 2024 09:00 AM IST
सार

देश में फिलहाल हिंसा को हवा तब मिली, जब जोस एडोल्फो मैकियास उर्फ फिटो जेल से भाग निकला। उसके जेल से बाहर निकलने के बाद पूरे इक्वाडोर में अशांति का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
What Is Happening In Ecuador As Gangsters Go On Rampage Explained everything
इक्वाडोर में लाइव प्रसारण के दौरान टीवी स्टूडियो में घुसे हथियारबंद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इक्वाडोर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यहां शक्तिशाली आपराधिक समूहों और सरकार के बीच युद्ध जैसे हालत छिड़ गए हैं। देश अभी गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने सैनिकों को कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।  
विज्ञापन


आइए 10 बिंदू में जानते हैं आखिर इक्वाडोर में क्या कुछ हो रहा है- 

1. इक्वाडोर काफी समय से कोलंबिया और पेरू के बीच एक शांतिपूर्ण राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। हालांकि, मैक्सिकन और कोलंबियाई कार्टेल से संबंध रखने वाले गिरोह नियंत्रण के लिए लड़ाई कर रहे हैं। देश में फिलहाल हिंसा को हवा तब मिली, जब जोस एडोल्फो मैकियास उर्फ फिटो जेल से भाग निकला। उसके जेल से बाहर निकलने के बाद पूरे इक्वाडोर में अशांति का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


2. पिछले साल अक्तूबर में डेनियल गोबोआ ने राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्होंने उस वक्त वादा किया था कि वह देश को ड्रग से छुटकारा दिलाएंगे। ड्रग्स का तो पता नहीं, लेकिन गोबोआ के सामने चुनौती तब खड़ी हो गई, जब खबर सामने आई कि बंदरगाह शहर गुआयाकिल में हमलावर टीसी टेलीविजन के स्टूडियो में घुस गए हैं। जानकारी मिलते ही गोबोआ ने सैनिकों को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


3. लाइव प्रसारण के दौरान हथियारबंद घुसपैठियों ने कर्मचारियों को जमीन पर लेटने पर मजबूर किया। पूरे स्टूडियो में चीख पुकार की आवाजें सुनाईं दे रही थी। टीसी के एक कर्मचारी ने स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि वे हमें मारने के लिए आए थे। हे भगवान, ऐसा मत होने दो।

4.  दूसरी तरफ, गैंगस्टरों ने पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया और राष्ट्रपति नोबोआ द्वारा लगाए गए 60 दिनों के आपातकाल और रात के कर्फ्यू का विरोध करते हुए कई शहरों में विस्फोट किए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अपहृत अधिकारियों को सरकार के खिलाफ युद्ध की चेतावनी वाला बयान पढ़ने पर मजबूर किया जा रहा है। 

5. एक डरे हुए अधिकारी ने बदमाशों का लिखा बयान पढ़ा कि, 'आपने युद्ध की घोषणा की, आपको युद्ध मिलेगा। आपने आपातकाल की घोषणा कर दी। हम पुलिस, नागरिकों और सैनिकों को तबाह कर देंगे।'

6. राष्ट्रपति नोबोआ, जिन्होंने फिटो के भागने के बाद कार्टेल का सामना करने की कसम खाई थी, अब एक जटिल और अस्थिर स्थिति का सामना कर रहे हैं। गिरोह के बयान में घोषणा की गई है कि रात 11:00 बजे के बाद सड़कों पर पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मार दिया जाएगा, जिससे नागरिकों और सुरक्षा बलों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।

7. गैंगस्टर फिटो की तलाश की जा रही है, जो संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्या के लिए 34 साल की सजा काट रहा था। अधिकारियों ने खुलासा किया कि एक अन्य कुख्यात भी फरार हो गया है, जिससे सुरक्षा स्थिति और खराब हो गई है।


8. देश भर की कई जेलों में अशांति फैल गई, कुछ जगह तो सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया गया। राष्ट्रपति नोबोआ ने विद्रोह को इक्वाडोर की जेलों पर  नियंत्रण हासिल करने के अपने प्रयासों का बदला लेने के लिए जिम्मेदार ठहराया और शांति बहाल होने तक आतंकवादियों के साथ बातचीत नहीं करने का संकल्प लिया।

9. इक्वाडोर में 2018 से 2022 के बीच हत्या की दर चौगुनी रही है और पिछले साल 7,800 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं।

10. फरवरी 2021 से कैदियों के बीच झड़पों में 460 से अधिक मौतें हुई हैं, जिससे देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बारे में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed