फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Western elites trying to undermine: Putin says Russia-US talks "inspire hope" on restoring ties

Russia: पुतिन बोले- अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है रूस, बातचीत को रोकना चाहते हैं पश्चिमी देश

Thu, 27 Feb 2025 10:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Feb 2025 10:02 PM IST
सार

Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ शुरुआती संपर्क ने यूक्रेन संघर्ष जैसे मुद्दों को हल करने की उम्मीद जगाई है। 

विज्ञापन
Western elites trying to undermine: Putin says Russia-US talks "inspire hope" on restoring ties
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस और अमेरिका सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं। पुतिन संघीय सुरक्षा सेवा बोर्ड (एफएसबी) की सालाना बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ शुरुआती संपर्क ने यूक्रेन संघर्ष जैसे मुद्दों को हल करने की उम्मीद जगाई है। 

विज्ञापन

 
पुतिन ने यह भी कहा कि रूस और अमेरिका सहयोग करना चाहते थे, लेकिन कुछ पश्चिमी अभिजात वर्ग (एलीट क्लास) उनके संवाद को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक ढांचे ने यूक्रेन और अन्य जगहों पर संकट पैदा किया था।  रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है। इस (यूक्रेन युद्ध) संबंध में मैं यह कहना चाहूंगा कि नए अमेरिकी प्रशासन के साथ पहले संपर्क से कुछ उम्मीदें जगी हैं।  
विज्ञापन


रूस ने कभी यूक्रेन युद्ध के समाधान से इनकार नहीं किया: पुतिन
उन्होंने कहा, हम इस बात को समझते हैं कि हर कोई रूस और अमेरिका के संबंधों की बहाली का स्वागत नहीं करता है। पश्चिमी अभिजात वर्ग वैश्विक अस्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुतिन ने कहा, मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच शुरू हुए संवाद को पटरी से उतारने या बदनाम करने का प्रयास करने वाली ताकतों को विफल करने के लिए सभी उपलब्ध कूटनीतिक और खुफिया संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। एफएसबी बोर्ड की बैठक में पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने से इनकार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तांबुल में रूसी और अमेरिकी राजनयिकों की बैठक
इससे पहले आज रूस और अमेरिका के राजनयिकों ने इस्तांबुल में बैठक की। रूसी समाचार एजेंसी 'तास' ने बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने छह घंटे से अधिक समय की वार्ता की, जिसका मकसदा उनके दूतावासों के काम पर विवादों को हल करना था। वार्ता इस्तांबुल में अमेरिका के महावाणिज्य दूत के निवास पर हुई। 


बाइडन प्रशासन में तनावपूर्ण रहे रूस-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध
'तास' ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हवाला देते हुए कहा कि बंद दरवाजे में हुई बैठक में वार्ताकार शीर्ष स्तर के राजनयिक और विशेषज्ञ शामिल थे। जो बाइडन प्रशासन में रूस और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण थे। अमेरिकी अधिकारियों ने जून 2024 में वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में रूसी वीजा केंद्र को बंद कर दिया था। फरवरी और मार्च 2022 के बीच अमेरिका ने रूस के स्थायी मिशन के सदस्यों सहित 14 रूसी राजनयिकों को 'अस्वीकार्य व्यक्ति' घोषित किया था। 

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed