फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Western countries are trying to stop expansion of Israel-Hamas war in West Bank and Red Sea shipping lanes

Israel Hamas: युद्ध रोकने में जुटे पश्चिमी देश; जॉर्डन के शाह का ब्लिंकन से इस्राइल पर दबाव बनाने का अनुरोध

Mon, 08 Jan 2024 05:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Jan 2024 05:59 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन व यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल लेबनान, वेस्ट बैंक व लाल सागर शिपिंग लेन में युद्ध के विस्तार को रोकने की कोशिश में पूरी तरह से जुट गए हैं।

विज्ञापन
Western countries are trying to stop expansion of Israel-Hamas war in West Bank and Red Sea shipping lanes
इस्राइल हमास युद्ध के बीच गाजा पट्टी के अस्पतालों में सेना की कार्रवाई (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका व यूरोप के शीर्ष राजनयिक हमास के साथ इस्राइल के युद्ध के तीन महीने बाद उसके विस्तार को रोकने के प्रयास में जुट गए हैं। उन्हें यह खतरा सताने लगा है कि युद्ध का विस्तार कहीं पश्चिम एशिया के और देशों तक न हो जाए। हालांकि, गाजा युद्ध के फिलहाल थमने या खत्म होने की संभावना नहीं दिखाई देती, क्योंकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सभी लक्ष्यों की प्राप्ति तक जंग जारी रखने का एलान किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन व यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल लेबनान, वेस्ट बैंक व लाल सागर शिपिंग लेन में युद्ध के विस्तार को रोकने की कोशिश में पूरी तरह से जुट गए हैं। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से गाजा युद्ध खत्म होने तक लाल सागर पर हमले जारी रखने के एलान के बीच दोनों राजनयिकों ने इस क्षेत्र की अलग-अलग यात्राएं कीं। रविवार को जॉर्डन पहुंचे ब्लिंकन ने कहा, इस संघर्ष को फैलने से रोकने पर हमारी पैनी नजर है। अपनी चौथी यात्रा के दौरान ब्लिंकन इस्राइल, वेस्ट बैंक, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब व मिस्र भी जाएंगे। राजभवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मुलाकात के दौरान जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने ब्लिंकन से तत्काल युद्ध विराम के लिए इस्राइल पर दबाव बनाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


इस्राइली हमले में 113 फलस्तीनी मरे, 250 घायल
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे के दौरान इस्राइली हमले में 113 फलस्तीनी मारे गए, जबकि 250 से अधिक घायल हो गए। इसके साथ ही युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में मरने वालों की संख्या 22,835 हो गई, जबकि 58,416 लोग घायल हो चुके हैं। उधर, फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वेस्ट बैंक के जेनिन में इस्राइली हमले में 6 फलस्तीनी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना को मिले बच्चों को भड़काने वाले गेम व हथियार
इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि खान यूनिस में एक स्कूल के निकट छापेमारी के दौरान एक हमास कमांडर के घर से बच्चों को हिंसा के लिए भड़काने वाले गेम तथा हथियार बरामद हुए। सेना ने दावा किया कि लड़ाई के दौरान हमास के तीन आतंकी मारे गए।


अमेरिका के सिएटल में प्रदर्शन, सड़कें जाम
इस्राइल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम की मांग को लेकर शनिवार को अमेरिकी शहर सिएटल में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इससे इंटरस्टेट-5 पर उत्तर की ओर जाने वाले सड़कों पर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने युद्ध के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed