फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Updates Hezbollah Israeli Ground Troops Lebanon Pentagon US Russia news in Hindi

Israel-Hezbollah: 'लेबनान में नहीं घुसे इस्राइली सैनिक, सीधे मुकाबले को तैयार'; हिजबुल्ला ने भरी हुंकार

Tue, 01 Oct 2024 04:35 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 04:35 PM IST
सार

Israel-Hezbollah: हिजबुल्ला की तरफ से दावा किया गया है कि इस्राइली सैनिक लेबनान में नहीं घुसे हैं और उसके लड़ाके इस्राइली सैनिकों के साथ सीधे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
West Asia Unrest Updates Hezbollah Israeli Ground Troops Lebanon Pentagon US Russia news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

लेबनान में इस्राइल के साथ युद्ध लड़ रहे हिजबुल्ला ने हुंकार भरी है। बता दें कि हिजबुल्ला की तरफ से दावा किया गया है कि इस्राइली सैनिक लेबनान में नहीं घुसे हैं और उसके लड़ाके इस्राइली सैनिकों के साथ सीधे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


मध्य इस्राइल में मिसाइल फायरिंग बस शुरुआत है- हिजबुल्ला
इस्राइल ने जमीनी स्तर पर ऑपरेशन की शुरुआत की घोषणा के बाद से अपने पहले बयान में हिजबुल्ला के प्रवक्ता मोहम्मद अफिफी ने कहा कि इस्राइली बलों की तरफ से लेबनान में घुसने का दावा झूठा था। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाके दुश्मन बलों के साथ सीधे मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हिजबुल्ला ने मंगलवार को मध्य इस्राइल की ओर मध्यम दूरी की मिसाइलों की फायरिंग की केवल शुरुआत है।
विज्ञापन


लेबनानी समुदायों को इस्राइल सेना का आदेश
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने सीमा के पास मौजूद लगभग दो दर्जन लेबनानी समुदायों को जगह खाली करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, हिजबुल्ला के रॉकेट हमले के बाद इस्राइली सेना ने सार्वजनिक समारोहों को सीमित कर दिया है और समुद्र तटों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वर्षों से लेबनान में ऑपरेशन चला रहा इस्राइल
वहीं एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना का दावा है कि उसने पिछले कई वर्षों में लेबनान में दर्जनों छोटे-छोटे जमीनी ऑपरेशन चलाए हैं।

लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले हुए तेज
अलजजीरा के अनुसार लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह के पास एक और इजरायली हवाई हमला हुआ था। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस हमले का टारगेट क्या था। जानकारी के अनुसार इस्राइल न केवल लेबनान राजधानी के दक्षिणी हिस्सों में बल्कि देश के भीतर कई जगहों पर हमला कर रहा है। इस तरह के इस्राइली हमले लेबनान में अधिक व्यापक और गहन होते जा रहे हैं।


संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष को कम करने का किया आह्वान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में संघर्ष को कम करने का आग्रह किया है, उनके प्रवक्ता ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल के बढ़ते हमले से क्षेत्रीय युद्ध की आशंका बढ़ गई है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, गुटेरेस ने तत्काल युद्ध विराम की अपील की है और कहा कि लेबनान में किसी भी कीमत पर पूर्ण युद्ध को टाला जाना चाहिए, और लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed