{"_id":"678fb45709a24575160b92f7","slug":"west-asia-israel-s-top-general-resigns-israel-launched-large-military-operation-in-west-bank-city-jenin-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: इस्राइली सेना के शीर्ष जनरल ने दिया इस्तीफा; वेस्ट बैंक में आईडीएफ की सैन्य कार्रवाई में छह की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: इस्राइली सेना के शीर्ष जनरल ने दिया इस्तीफा; वेस्ट बैंक में आईडीएफ की सैन्य कार्रवाई में छह की मौत
Tue, 21 Jan 2025 08:21 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:21 PM IST
सार
West Asia: अक्तूबर 2023 में हमास के हमलों को रोकने में नाकामी के लिए आईडीएफ के एक शीर्ष जनरल ने पद से इस्तीफा दे दिया। उधर, इस्राइली बलों ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
इस्राइली सेना।
- फोटो : X/@IDF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना के एक शीर्ष जनरल ने सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमलों को रोकने में नाकामी के लिए मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। इन हमलों के बाद ही गाजा युद्ध की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलवी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। जनरल हलवी ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब गाजा में युद्धविराम जारी है। युद्धविराम के साथ हमास के लड़ाके गाजा की सड़कों वापस दिखाई दे रहे हैं, जिससे साबित होता है कि हमास अभी भी गाजा पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। पिछले पंद्रह महीनों से जारी युद्ध में 46 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन
यह युद्ध तब शुरू हुआ, जब हमास के नेतृत्व में अक्तूबर 2023 में इस्राइल के दक्षिण हिस्से पर हमले किए गए। इन हमलों में करीब 1200 इस्राइली नागरिक मारे गए। वहीं, ढाई सौ से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। इनमें से 90 से अधिक कैदी अभी भी गाजा में हैं। एक तिहाई बंधक मारे गए हैं।
विज्ञापन
इस्राइली सैन्य कार्रवाई में छह की मौत
इस बीच, मंगलवार को इस्राइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की, जिसमें छह लोग मारे गए और 35 घायल हो गए। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन