फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia crisis nato entry soldier temporary posted in iraq

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया तनाव में नाटो की एंट्री, इराक में सैनिकों की अस्थायी तैनाती शुरू

Sat, 21 Mar 2026 11:08 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 21 Mar 2026 11:08 AM IST
सार

पश्चिम एशिया संकट में अब नाटो की एंट्री होती भी दिख रही है। दरअसल नाटो ने इराक में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच अपने सैनिकों की अस्थायी तैनाती करने का फैसला किया है। हालांकि यह तैनाती गैर युद्धक होगी। अमेरिका के शीर्ष कमांडर ने इस तैनाती का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
west asia crisis nato entry soldier temporary posted in iraq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इराक में नाटो मिशन ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने कर्मियों की अस्थायी वापसी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट में इस कदम को एक अस्थायी उपाय बताया गया है, जो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और मिशन के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। उसने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त होते ही और इराक में सुरक्षा स्थिति स्थिर होने पर नाटो सैनिक वापस लौट आएंगे। 
विज्ञापन


यह नाटो का गैर लड़ाकू मिशन
इराक में नाटो मिशन एक गैर-लड़ाकू सलाहकार मिशन है, जो 2018 में इराकी सरकार के अनुरोध पर स्थापित किया गया था ताकि उसके सुरक्षा क्षेत्र को मजबूत किया जा सके। यह गैर-लड़ाकू मिशन 2018 में इराकी अधिकारियों के अनुरोध पर बनाया गया था, ताकि देश को अपनी सुरक्षा बलों को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल सके। नाटो कर्मियों ने इराक के सुरक्षा बलों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया, लेकिन गठबंधन के अनुसार वे उनके साथ युद्ध अभियानों में तैनात नहीं थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कमांडर ने कहा धन्यवाद
यूरोप में नाटो बलों के कमांडर, अमेरिकी वायु सेना के जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने नाटो सैनिकों की इराक में तैनाती इराक और सहयोगियों का धन्यवाद किया। ग्रिनकेविच ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'मैं नाटो मिशन, इराक के समर्पित पुरुषों और महिलाओं का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस अवधि के दौरान अपना मिशन जारी रखा। वे सच्चे पेशेवर हैं।' यह अस्थायी वापसी 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच हो रही है, जिसके जवाब में ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने पूरे मध्य पूर्व में इस्राइल और अमेरिकी हितों पर हमले किए।

ये भी पढ़ें- क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?: पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- जंग रोकने पर कर रहे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed