फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weather havoc in China: Flood outbreak in many cities, President Xi Jinping gave instructions to officers

चीन में मौसम का कहर: प्रचंड गर्मी के साथ कई शहरों में बाढ़ का प्रकोप, राष्ट्रपति शी ने अफसरों को दिए निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 09:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jul 2023 09:18 AM IST
सार

चीनी मीडिया के अनुसार मध्य और दक्षिण-पश्चिमी चीन में भारी बारिश के कारण मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने जुलाई में बाढ़, आंधी और उच्चतम तापमान जैसी कई प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Weather havoc in China: Flood outbreak in many cities, President Xi Jinping gave instructions to officers
Flood in China - फोटो : Social Media

विस्तार

चीनी अधिकारियों ने आने वाले महीनों में गर्मी के चरम पर पहुंचने और अन्य आपदाओं की चेतावनी दी है। मौजूदा समय में भारी बारिश के कारण चीन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। 
विज्ञापन


जिनपिंग का निर्देश 
बाढ़ के कारण चीन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा और संपत्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। जिनपिंग ने राज्य बाढ़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रबंधन और जल संसाधन मंत्रालयों को एक साथ मिलकर समन्वय और परामर्श के साथ काम करने को कहा है। 
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण शहरों में अलर्ट जारी 
चीनी मीडिया के अनुसार मध्य और दक्षिण-पश्चिमी चीन में भारी बारिश के कारण मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने जुलाई में बाढ़, आंधी और उच्चतम तापमान जैसी कई प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। मंगलवार को मूसलाधार बारिश के कारण महानगर चोंगकिंग में एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल को ठीक करने के लिए 400 से अधिक आपातकालीन कर्मियों को भेजा गया। बारिश के कारण सिचुआन में 460,000 लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मध्य हेनान प्रांत में बाढ़ के कारण 10,000 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ में 2,000 से भी ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए। शान्शी प्रांत में मुसलाधार बारिश के कारण दर्जनों घर और सड़क बर्बाद हो गए।

वैज्ञानिकों ने बताया बढ़ते तापमान का कारण
वैज्ञानिकों ने बढ़ते तापमान का मुख्य कारण जीवाश्म ईंधन को बताया है। उन्होंने कहा कि ये ईंधन दुनिया भर में मौसम की स्थिति को खराब कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कई देशों ने घातक गर्मी का अनुभव किया है। 


चीन में भारी गर्मी के बीच बाढ़ आई हुई है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने राजधानी बीजिंग के निवासियों को 35 डिग्री तापमान के साथ घरों के भीतर रहने की चेतावनी दी है। चीन में इस साल हर महीने औसतन 4.1 दिन तापमान दर्ज किया गया है। चीनी मीडिया के अनुसार जून में बीजिंग में 14 दिनों तक तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा तो यह जुलाई 2000 के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed