फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We reject info spread in media alleging that Russia isn't ready to negotiate with Ukraine: Russian Embassy

Ukraine War: रूस ने यूक्रेन से बातचीत में आनाकानी के आरोपों को किया खारिज, पश्चिमी देशों को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 01 Nov 2022 06:25 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Nov 2022 06:25 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच करीब आठ महीने से जंग जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमला जारी रखे हुए हैं, तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी झुकने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
We reject info spread in media alleging that Russia isn't ready to negotiate with Ukraine: Russian Embassy
Vladimir putin-Volodymyr Zelenskyy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने मीडिया में फैलाई जा रही उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि वह यूक्रेन से बातचीत तैयार नहीं है। भारत में रूसी दूतावासा ने कहा कि हम मीडिया में फैली इस जानकारी को खारिज करते हैं कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। दूतावास ने कहा कि सामूहिक पश्चिम यूक्रेन में और अधिक हथियार आर्पूति करना जारी रखे हुआ है, अरबों डॉलर खर्च कर रहा है जो यह दर्शाता है कि वे कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन


करीब आठ महीने से जंग है जारी 
बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच करीब आठ महीने से जंग जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमला जारी रखे हुए हैं, तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी झुकने को तैयार नहीं हैं और करारा जवाब दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत की सुगबुगाहट तो होती है, लेकिन अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, 23 अक्तूबर को रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन को लेकर अहम बातचीत हुई थी। यह बातचीत अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई थी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने यूक्रेन की स्थिति पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच बातचीत को जारी रखने महत्व पर जोर दिया। बातचीत के दौरान यूक्रेन की स्थिति सहित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई थी।
विज्ञापन


शोइगु ने नाटो के समकक्षों के साथ फोन पर की बात
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि 23 अक्तूबर, 2022 को रूसी रक्षा मंत्री जनरल शोइगु और अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत की। रक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। इससे पहले शोइगु ने नाटो के समकक्षों के साथ फोन पर बात की जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर चर्चा की। शोइगु ने फ्रांस, तुर्की और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों के साथ अगल-अलग बात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन द्वारा तथाकथित खतरनाक बम, रेडियोधर्मी सामग्री वाले विस्फोटक उपकरण के संभावित उपयोग पर चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन द्वारा संभावित उकसावे को लेकर चिंता जताई
मंत्रालय ने कहा था कि शोइगु और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के बीच फोन पर बात हुई जिसमें यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की गई। शोइगु ने अपने समकक्ष लेकोर्नू से कहा है कि यूक्रेन में स्थिति तेजी से बदतर हो रही है और अनियंत्रित तनाव की ओर बढ़ रही है। इस दौरान शोइगु ने पिछली मीडिया रिपोर्टों के एक स्पष्ट संदर्भ में संभावित यूक्रेनी उकसावे के बारे में चिंता व्यक्त की, जिसमें 'डर्टी बम' का उपयोग शामिल हो सकता है। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि यूक्रेन एक रेडियोधर्मी उपकरण का इस्तेमाल कर उसे उकसाने की तैयारी कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed