फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We never give up from nuclear unless the US removed its nuclear threat said North Korea

उत्तर कोरिया: जब तक अमेरिका धमकी देना बंद नहीं करता तब तक नहीं अपनाएंगे परमाणु निरस्त्रीकरण

Thu, 20 Dec 2018 01:14 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 20 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
We never give up from nuclear unless the US removed its nuclear threat said North Korea
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि वह एकतरफा तरीके से अपने परमाणु हथियार बनाना तब तक नहीं छोड़ेगा जब तक अमेरिका परमाणु हथियारों को लेकर अपनी धमकियां बंद नहीं कर देता। उत्तर कोरिया की ओर से आए इस बयान के बाद अब इस बात पर संदेह और अधिक बढ़ गया है कि क्या तानाशाह किम जोंग उन कभी परमाणु हथियार का सहारा छोड़ पाएगा, जिसे वह अपने लिए सबसे जरूरी मानता है।


loader

उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की ओर से ये बयान उस समय आया है जब 12 जून को सिंगापुर में हुई किम और ट्रंप की परमाणु वार्ता में कई वादे किए गए थे। जिसमें उत्तर कोरिया पर से अतंरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने की बात भी कही गई थी। 

सिंगापुर में हुई इस मुलाकात का केवल एक उद्देश्य था, "पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण"। जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया कोरियन पेनिनसुएला से सभी हथियार नष्ट कर देगा, लेकिन ऐसा कब और कैसे होगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था।

वहीं अमेरिका में भी कई रिपोर्टों में इस बात का खुलासा हुआ था कि प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया मान नहीं रहा है और परमाणु हथियार बना रहा है। गुरुवार को भी अपने बयान में उत्तर कोरिया ने परमाणु पर अपने पारंपरिक रुख को दोहराया और अमेरिका पर सिंगापुर में हुई सहमति को लेकर भी भ्रामक करने वाले आरोप लगाए। 

बयान में कहा गया है, "संयुक्त राज्य अमेरिका को अब कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणुकरण के सही अर्थ को पहचानना चाहिए, और खासतौर पर भूगोल का भी सही तरीके से अध्ययन करना चाहिए।"

बयान में आगे कहा गया है, "जब हम कोरियन पेनिनसुएला की बात करते हैं, तो उसमें हमारे गणराज्य का क्षेत्रफल और पूरा क्षेत्र (साउथ कोरिया) भी शामिल है। जहां अमेरिका ने अपना आक्रामक बल तैनात किया है, जिसमें परमाणु शस्त्र भी शामिल है। जब कोरियन पेनिनसुएला में पूर्ण निरस्त्रीकरण की बात करते हैं तो उसका मतलब परमाणु खतरे के सभी स्रोतों को हटाना है, न केवल उत्तर और दक्षिण.. बल्कि कोरियाई प्रायद्वीप के पड़ोसी क्षेत्रों से भी।" बता दें अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से अपने सामरिक परमाणु हथियार साल 1990 में ही हटा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed