फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We do not trust Jaish-e-Mohammed's involvement in the Pulwama attack said Shah Mahmood Qureshi

बेशर्मी : कुरैशी बोले, पुलवामा हमले में जैश के शामिल होने पर हमें भरोसा नहीं

Sun, 03 Mar 2019 05:00 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
We do not trust Jaish-e-Mohammed's involvement in the Pulwama attack said Shah Mahmood Qureshi

पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान बेशर्मी पर उतर आया है। आतंकी हमले के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक साक्षात्कार के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का बचाव किया है। कुरैशी ने कहा कि हमें इस बात पर भरोसा नहीं कि जैश ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया है, जबकि इसी आतंकी संगठन ने खुद हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने जैश से पूछा और उसने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया है। जैश के खुद पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने पर कुरैशी ने कहा कि उसने ऐसा नहीं किया। जिम्मेदारी लेने को लेकर काफी असमंजस है। इस दौरान कुरैशी यह भी स्वीकार कर बैठे कि जैश उनके लोगों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के कुछ लोगों ने जैश के शीर्ष नेतृत्व से बात की है। उन्होंने कहा है कि यह हमला उन्होंने नहीं किया। संपर्क करने वाले लोगों के बारे में पूछने पर कुरैशी ने कहा कि वे सरकार के नहीं, हमारे लोग हैं। ऐसे लोग जो उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा, ‘आज की तारीख में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। एक-दूसरे के ऊपर मिसाइल दागने से समस्या का समाधान नहीं होगा। युद्ध करना आत्मघाती कदम साबित हो सकता है।’ भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर कुरैशी ने कहा कि भारत जिस आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक कर 300 आतंकियों को खत्म करने की बात कर रहा है, उसके बारे में हमें अभी प्रमाण नहीं मिले। 

भारत के खिलाफ भी नहीं दे सकते आतंक को बढ़ावा 

कुरैशी ने कहा कि हमारी सरकार नई मानसिकता की सरकार है। हम किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकते, यहां तक कि भारत के खिलाफ भी नहीं। पाकिस्तान में आतंकियों के बसे होने को लेकर भी कुरैशी ने सारा दोष मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना तरीके से रिपोर्टिंग होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed