फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   warning of terrorist attack in pakistan to stop opposition rally

विपक्षी रैली रोकने के लिए पाकिस्तान में आतंकी हमले की चेतावनी

Sat, 12 Dec 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
warning of terrorist attack in pakistan to stop opposition rally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

पाकिस्तान में रविवार को विपक्षी 11 दलों के गठबंधन पीडीएम द्वारा लाहौर किए जा रहे इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और सार्वजनिक सभा से ठीक पहले पाक सरकार ने नई चाल चली है। उसने कहा है कि 13 दिसंबर की रैली के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) यहां आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन


इमरान सरकार किसी भी तरह उसके विरोध में होने वाली इस रैली को खत्म करना चाहती है। पीडीएम (पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट) के विरोध प्रदर्शन से डरी इमरान सरकार की आतंक-रोधी निगरानी संस्था एनएसीटीए ने यह चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन



हालांकि उसने यह नहीं बताया कि संभावित आतंकी हमला देश के किस हिस्से में हो सकता है। मिनार-ए-पाकिस्तान में आयोजित होने वाली पीडीएम की रैली को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने यह जरूर कहा है कि टीटीपी लाहौर और गठबंधन की गतिविधियों को निशाना बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरवाई न्यूज के अनुसार, एनएसीटीए ने कहा है कि चूंकि इसकी पहले की आतंकवाद योजना को नाकाम कर दिया गया था, इसलिए निराश टीटीपी फिर कोशिश कर सकता है।

इमरान सरकार से मुक्ति का वक्त आ गया है : मरियम
नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने लाहौर के लोगों से अपील की है कि वे 13 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की रैली में जरूर भाग लें। उन्होंने कहा, यह वक्त आ गया है कि देश में इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति पाई जाए। उन्होंने कहा, अब आपके लिए नवाज शरीफ, मरयम नवाज और पीडीएम को अपना समर्थन देने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed