फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Warning fire by South Korea after soldiers of North Korea cross border

MDL: उत्तर कोरियाई सैनिकों ने 10 दिन में दूसरी बार की सीमा पार की कोशिश, दक्षिण कोरिया की तरफ से हुई गोलीबारी

Tue, 18 Jun 2024 09:22 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2024 09:22 AM IST
सार

DMZ: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल एक बार फिर दोनों देशों की सीमा पर फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया के कुछ सैनिकों के सीमा पार करने पर उत्तर कोरिया ने चेतावनी देते हुए फायरिंग की है।

विज्ञापन
Warning fire by South Korea after soldiers of North Korea cross border
त्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच नहीं कम हो रहा तनाव कम - फोटो : iStock

विस्तार

मंगलवार को दक्षिण कोरिया के सैनिकों की तरफ से सीमा पार करने पर चेतावनी देते हुए फायरिंग की है। योनहाप समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा के पास भारी सुरक्षा वाली सैन्य सीमांकन रेखा का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद दक्षिण कोरिया की तरफ से चेतावनी दी गई। जानकारी के मुताबिक दर्जनों उत्तर कोरियाई सैनिकों ने आज सैन्य सीमांकन रेखा पार की और जब दक्षिण कोरिया ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई तो पीछे गट गए।
विज्ञापन


20-30 उत्तर कोरियाई सैनिक ने पार की रेखा
दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे करीब 20-30 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सैन्य सीमांकन रेखा को पार किया। ये घटना इस महीने की दूसरी घटना है, जब उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा पार किया। आज की घटना के दौरान दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने पहले चेतावनी दी फिर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई। जिसके बाद उत्तर कोरियाई सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हुए। हालांकि इसके बाद मौके पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। बता दें कि सैन्य सीमांकन रेखा दोनों देशों को विभाजित करती है।
विज्ञापन


पहले भी हुई थी सीमा पार की कोशिश
पिछले 10 दिनों में दूसरी घटना है जब उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा पार करने कोशिश की है। इससे पहले करीब 7 दिन पहले भी उत्तर कोरिया के करीब 20-30 सैनिकों ने डीमिलिट्रलाइज्ड जोन पर दोनों देशों की सीमा को पार किया था। जिसके बाद वॉर्निंग देने के लिए साउथ कोरिया की सेना ने फायरिंग की थी। इस दौरान नॉर्थ कोरिया के सैनिक वापस लौट गए थे। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के सैनिक दक्षिण कोरिया की सीमा के 50 मीटर अंदर तक आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मामले में बढ़ सकता है विवाद?
दोनों देशों के बीच अक्सर हिंसक झड़प होती रहती हैं। दोनों देशों के आपस में बढ़ते तनाव के बीच ये दूसरी घटना है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि ये मामला तूल पकड़ सकता है, क्योंकि करीब 7 पहले हुई घटना और आज घटना दोनों समान है। पहली घटना में दक्षिण कोरिया का मानना था को उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जानबूझकर सीमा नहीं पार की थी। लेकिन दूसरी घटना से मामला जरूर अलग और गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed