फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days

युद्ध : पूरे यूक्रेन में रातभर बम बरसाता रहा रूस, 22 दिन बाद भी राजधानी पर कब्जा करने में नहीं मिली कामयाबी

Fri, 18 Mar 2022 06:11 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 18 Mar 2022 06:11 AM IST
सार

यूक्रेन के अधिकतर शहरों और कस्बों पर बमबारी का चौथा सप्ताह शुरू हो चुका है लेकिन कीव समेत देश पर कब्जे का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ख्वाब अब तक अधूरा ही है। इन हमलों से यूक्रेन में भारी तबाही हुई है लेकिन रूस को भी 7 हजार से ज्यादा फौजी गंवाने पड़े हैं... मायकोलीव और कई अन्य शहरों में घुसने की कोशिश कर रही रूसी फौज को खदेड़ा गया है।

विज्ञापन
War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से तबाह हुए एक घर। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेनी सेना के कड़ प्रतिरोध से बौखलाए रूस ने लगभग पूरे देश में रातभर बमबारी और रॉकेट हमले किए। इस बीच, यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने कई कस्बों से रूसी सेना को खदेड़ दिया है। यूक्रनी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, देश के दर्जनों शहरों और कस्बों पर हमले जारी रहे। 

विज्ञापन


कीव को रूसी सेना तीन तरफ से घेरे हुए है लेकिन हमलों के 22वें दिन भी राजधानी पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। बृहस्पतिवार को कीव के कालिनिव्का और ब्रोवरी उपनगर हमलों के निशाने पर रहे। इसके अलावा रूसी सेना दक्षिण में यूक्रेन के कब्जे वाले शहर मायकोलाइव में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के कड़े प्रतिरोध के बीच यूक्रेन पर रूस का आक्रमण सभी मोर्चों पर रुक गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हाल के दिनों में रूसी सेनाओं ने जमीन, समुद्र या हवा में न्यूनतम प्रगति की है और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमलों के दौरान सात हजार से ज्यादा रूसी फौजी मारे गए हैं और 21 हजार से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि रूस ने अपने हताहत फौजियों की कोई संख्या नहीं बताई है।

War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

मेलितोपोल के मेयर को नौ रूसी सैनिकों के बदले छोड़ा गया
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर मेलितोपोल के मेयर को उनके नौ कब्जे वाले सैनिकों के बदले मुक्त कर दिया। उप प्रमुख क्यिर्योलो तिमोशेनको ने एक वीडियो संदेश में बताया पांच दिन पहले मेयर इवान फ्योदोरोव का अपहरण किया गया था। एक निगरानी वीडियो में उन्हें सिटी हॉल से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है, जो जाहिर तौर पर रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है।

खारकीव में 21 की मौत
रूस की सेना ने बृहस्पतिवार को पूर्वी यूक्रेन के शहर खारकीव में गोलाबारी की। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सेना ने खारकीव के बाहरी इलाके में स्थित स्कूल को निशाना बनाया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। हमले में स्कूल की इमारत पूरी तरह ढह गई। हमलों से बचने के लिए लोग स्कूल में शरण लिए हुए थे।

War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Social Media

भारतीय नेताओं को रूसी हमलों के खिलाफ खड़े होने को कर रहे प्रेरित : अमेरिका
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका भारतीय नेताओं के संपर्क में है और उन्हें रूसी हमले के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हम विभिन्न माध्यमों से भारत के संपर्क में हैं और हमले के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में बाइडन के प्रशासन ने दिखाया है कि वह भारत-रूस रिश्तों व सैन्य एवं सुरक्षा जरूरतों के लिए उसकी मॉस्को पर निर्भरता को देखते हुए भारतीय रुख को समझता है।

अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन क्रिस्टोफर एक्विलिनो ने पिछले सप्ताह संसद में एक सुनवाई के दौरान कहा था कि भारत-अमेरिका ‘जबरदस्त साझेदार’ हैं और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध संभवत: शीर्ष बिंदु पर हैं। हिंद-प्रशांत के लिए सहायक रक्षामंत्री एली रैटनर ने भी सदन की सशस्त्र सेवा समिति से कहा था कि हम समझते हैं भारत का रूस के साथ जटिल इतिहास और संबंध है।

War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से शरणार्थी बनी एक महिला। - फोटो : Social Media

रूस के खिलाफ वोट जस्टिस भंडारी का निजी फैसला
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में सभी जज अपनी निजी हैसियत से वोट देते हैं। भारतीय जज जस्टिस दलवीर भंडारी ने आईसीजे में रूस के खिलाफ वोट दिया था, जबकि भारत अब तक संयुक्त राष्ट्र के हर फोरम पर रूस के खिलाफ मतदान से अलग रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक सवाल पर कहा, आईसीजे के जजों के वोट पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। आईसीजे ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में आक्रमण रोकने का आदेश दिया था। 15 में से जस्टिस भंडारी समेत 13 जजों ने रूस के खिलाफ मत दिया था।

War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रूस अपना फोटो-शेयरिंग एप रॉसग्राम लॉन्च करेगा
रूस ने अपने यहां इंस्टाग्राम ब्लॉक किए जाने के बाद खुद का फोटो शेयरिंग ऐप रॉसग्राम तैयार किया है। इसे 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्राउडफंडिंग और पेड एक्सेस जैसे फीचर भी होंगे। रूस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वी कोनताकते पर दी गई सूचना के मुताबिक रॉसग्राम की कलर स्कीम और लेआउट इंस्टाग्राम की तरह होगी।

अय्या टी1 नाम का स्मार्टफोन भी बनाएगा रूस
रूस हाल के महीनों में अपने देश की तकनीक विकसित कर रहा है, इसमें सरकारी समूह रोस्टेक ने अय्या टी1 स्मार्टफोन भी विकसित किया है। नवंबर में गजप्रोम ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक-टॉक की तरह खुद का एप यप्पी लॉन्च किया था। एजेंसी

रूस फेसबुक को भी ब्लॉक कर चुका है
यूक्रेन हमला होने के बाद से कुछ देशों के फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स रूसी नागरिकों और सेनाओं के खिलाफ हिंसा वाले पोस्ट कर रहे हैं। इसीलिए रूस फेसबुक को ब्लॉक कर चुका है। इसके अलावा ट्विटर तक पहुंच भी सीमित की गई है।

इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक
रूस के संचार नियामक रोसकोम्नाडजोर को सोमवार से इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया था, क्योंकि इंस्टाग्राम की पैरेंट मेटा ने पिछले हफ्ते यूक्रेन में सोशल मीडिया यूजर्स को फेसबुक पर रूसी हमलावरों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने वाली पोस्ट करने की अनुमति दे दी थी।

War: Russia kept bombing, Rocket Attack all night in Ukraine, but did not succeed in capturing capital Kyiv even after 22 days
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति को युद्ध अपराधी कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी करार दिया है। रूस ने इस बयान को ‘अक्षम्य कथन’ करार दिया है। बाइडन का बुधवार को दिया गया यह बयान पुतिन के यूक्रेन पर हमले के बाद से किसी अमेरिकी अधिकारी द्वारा दिया गया सबसे कठोर बयान है। इससे पहले बाइडन यूक्रेन में होने वाली क्रूरता को युद्ध अपराध के रूप में दर्ज करने से मना कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि इस बारे में अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी जांच अभी जारी है।

बेबस और दरबदर
रूसी हमलों के कारण घर से भागकर मैरियूपोल के एक भूमिगत बंकर में शरण लिए यूक्रेनी। शहर में ढाई लाख से ज्यादा लोगों को बिना बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के ही रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed