{"_id":"5c40a944bdec2273382cab41","slug":"voting-on-brexit-may-take-place-at-the-british-parliament-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट पर सोमवार फिर हो सकती है वोटिंग, पीएम टेरीजा ने सांसदों से की ये अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेक्जिट पर सोमवार फिर हो सकती है वोटिंग, पीएम टेरीजा ने सांसदों से की ये अपील
Thu, 17 Jan 2019 09:41 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के खिलाफ बुधवार को संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने के बाद टेरीजा ने सांसदों से अपील की है कि वे अपने निजी हितों को दरकिनार कर ब्रेग्जिट के लिए मिलकर रचनात्मक ढंग से काम करें। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लोगों के यूरोपीय संघ छोड़ने के निर्देश को मानना उनका कर्तव्य है। उनकी योजनाओं पर फिर से मतदान के लिए सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में फिर से आने का वादा दोहराया।
विज्ञापन
325 सांसदों ने टेरीजा सरकार का समर्थन किया जबकि 306 सांसदों ने संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। मंगलवार को टेरीजा की सरकार को यूरोपीय संघ से बाहर जाने के लिए ब्रेग्जिट समझौते को लेकर संसद में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर टेरीजा ने कहा, ‘सरकार ने संसद में विश्वास जीत लिया गया है।
विज्ञापन
हम सब को ब्रेग्जिट पर आगे काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ब्रिटेन के लोग चाहते हैं कि हम ब्रेग्जिट समझौता जल्द से जल्द कर लें और उनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी ध्यान दें। अब निजी हितों को दरकिनार करने का समय आ गया है।’ उन्होंने कहा, ‘सांसदों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे क्या नहीं चाहते।
विज्ञापन
हम सब को यह तय करने के लिए रचनात्मक तरीके से मिलकर काम करना चाहिए कि संसद क्या चाहती है। इसलिए मैं आगे की ऐसी राह तलाशने के लिए सभी दलों के सांसदों को मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करती हूं, जिसे लोकमत और संसद का समर्थन हासिल हो।’