{"_id":"5dfd3b578ebc3e87984d3646","slug":"vote-on-brexit-mp-with-boris-johnson-britain-can-separation-from-eu-by-31-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेग्जिट पर मतदान : सांसद आए जॉनसन के साथ, ईयू से 31 जनवरी तक अलग होने का रास्ता साफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेग्जिट पर मतदान : सांसद आए जॉनसन के साथ, ईयू से 31 जनवरी तक अलग होने का रास्ता साफ
Sat, 21 Dec 2019 02:51 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनकी योजना के मुताबिक देश के 31 जनवरी को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने पर सांसदों ने मुहर लगा दी है। ईयू विड्राल बिल के पक्ष में 358 में से 234 सांसदों ने समर्थन किया है। अब ब्रेग्जिट को लेकर ब्रिटिश संसद एक कदम और आगे बढ़ेगी। वहीं लेबर पार्टी ने अपने सांसदों को बिल के खिलाफ वोट करने को कहा था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, हमारा देश ब्रेग्जिट के एक कदम और करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2020 को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए मंच तैयार है। जॉनसन ने 12 दिसंबर को आम चुनाव में जीत का भरोसा था। वह आम चुनाव में ‘गेट ब्रेग्जिट डन’ के संदेश के साथ मतदाताओं के पास पहुंचे थे। चुनाव में उन्हें इसके अनुरूप ही शानदार सफलता मिली थी। शुक्रवार को बिल पर मतदान से पहले सदन में इस पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसके बाद बिल पर आगे की समीक्षा के लिए इसे निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस और उच्च सदन के पास भेजा जाएगा। इससे पहले इस हफ्ते के शुरुआत में बिल के संशोधित प्रारूप को सदन में रखा गया था। उधर, लेबर पार्टी के नेता जैरेमी कॉर्बिन ने कहा कि उन्होंने अपने सांसदों को बिल के खिलाफ वोट देने को कहा था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन छोड़ने का इससे बेहतर और अच्छा रास्ता हो सकता था।
विज्ञापन
जॉनसन ने ताकत का एहसास कराया
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हमने लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने क्रिसमस तक ब्रेग्जिट पर मतदान पूरा करने की बात कही थी। सांसदों द्वारा ब्रेग्जिट के पक्ष में मतदान के साथ ही जॉनसन ने ब्रिटेन के भविष्य को आकार देने की अपनी ताकत का एहसास करा दिया है जिसके लिए नागरिकों ने उन्हें चुना है। यह ताकत पूर्ववर्ती टेरीजा मे के पास नहीं थी।