{"_id":"650cc2adc8106f07c2028686","slug":"volodymyr-zelenskyy-met-american-president-joe-biden-said-very-important-tour-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zelenskyy US Tour: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन से मिले जेलेंस्की, कहा- मेरे लिए यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Zelenskyy US Tour: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन से मिले जेलेंस्की, कहा- मेरे लिए यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण
Fri, 22 Sep 2023 04:22 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 22 Sep 2023 04:22 AM IST
सार
जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिका प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी, हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन अमेरिकियों के समर्थन के लिए बेहद आभारी है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। गुरुवार दोपहपर जेलेंस्की अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां जो बाइडन और जिल बाइडन ने उनका स्वागत किया। बाइडन-जेलेंस्की ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाई और रूस को बिना कहे संदेश दिया। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मेरे लिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।
अमेरिकियों का जताया आभार
इससे पहले, जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिका प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी, हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन अमेरिकियों के समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं। बैठक के बाद जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा कि मैंने यूएस हाउस स्पीकर, हाउस डेमोक्रेटिक लीडर और यूएस हाउस प्रतिनिधियों से मुलाकात की। हम लोकतंत्र, स्वतंत्रता और गरिमा के सिद्धांतों को मानते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में लिया यूक्रेन का पक्ष
एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तीय बैठक में अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि रूस लापरवाही बरत रहा है। रूस बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात कर रहा है। रूस लगातार परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है। रूस विनाशकारी परिणामों का खतरा उठा रहे हैं। रूस यूक्रेन की मजबूरी का फायदा उठा रहा है। रूस भूख को हथियार बना रहा है। यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को दरकिनार कर ईरानी ड्रोन खरीदे हैं।
विज्ञापन
नए सैन्य पैकेज का एलान कर सकता है अमेरिका
अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध झेल रहा है। अमेरिका अन्य देशों की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति जेलेंस्की के दृष्टिकोण को सुनने और विश्व में यूक्रेन के समर्थन का संदेश देने के लिए उत्सुक हैं। सुलिवन ने कहा था कि हम यूक्रेन के लिए नया सैन्य पैकेज तैयार कर रहे हैं। आप अनुमान लगा सकते हैं कि अमेरिका अतिरिक्त संसाधनों, क्षमताओं और अतिरिक्त हथियारों के राहत पैकेज की घोषणा कर सकता है।