फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vladimir putin meeting with jaishankar in russia says relation with india strong praise pm modi

Russia: पुतिन के पीएम मोदी को रूस आने के न्यौते से लेकर व्यापार साझेदारी तक, जानें जयशंकर के दौरे की अहम बातें

Thu, 28 Dec 2023 09:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Dec 2023 09:41 AM IST
सार

पुतिन ने कहा कि 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बावजूद हमारे एशियाई पारंपरिक दोस्त भारत और उसके लोगों के साथ हमारे रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।'

विज्ञापन
vladimir putin meeting with jaishankar in russia says relation with india strong praise pm modi
जयशंकर और पुतिन के बीच हुई मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार शाम को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 'लगातार दूसरे साल भारत के साथ हमारा व्यापार बढ़ा है। इस साल विकास दर, पिछले साल के मुकाबले भी ज्यादा रही। हम कई अहम क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बावजूद हमारे एशियाई पारंपरिक दोस्त भारत और उसके लोगों के साथ हमारे रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।'
विज्ञापन


पुतिन ने 'दोस्त' पीएम मोदी को रूस आने का दिया न्यौता
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को द्विपक्षीय संबंधों, भू-राजनैतिक मुद्दों और यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर चर्चा के लिए रूस आने का न्यौता दिया। पुतिन ने कहा कि हमें खुशी होगी कि अगर हमारे दोस्त पीएम मोदी रूस आएं। इससे हम सभी मौजूदा मुद्दों पर बातचीत कर सकेंगे और रूस-भारत संबंधों को मजबूत कर सकेंगे। हमें आगे बहुत काम करना है।'
विज्ञापन

 

रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 'हम वैश्विक जटिल मुद्दों जैसे यूक्रेन के हालात पर उनकी स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मैं कई बार उन्हें संघर्ष के हालात के बारे में बता चुका हूं। मैं जानता हूं कि वह इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जो कुछ संभव होगा, वो करेंगे।'

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बातचीत
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा कि 'राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से एक निजी संदेश राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा।' साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी बातचीत हुई। इनमें अंतर-सरकारी ब्रिक्स और एससीओ सम्मेलनों को लेकर खास बातचीत हुई। इससे पहले जयशंकर ने रूसी मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक द्विपक्षीय सम्मेलन अगले साल फिर से शुरू होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव से भी मुलाकात की। 

 

बता दें कि जयशंकर चार दिवसीय दौरे पर मॉस्को में हैं। रूस में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच व्यापार में ऊर्जा, फर्टिलाइजर और कुकिंग कोयले को लेकर गहन बातचीत की। साथ ही द्विपक्षीय निवेश, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल जोन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी दोनों देशों में चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed