{"_id":"67c3cdbdea2879c6b80a328b","slug":"vivek-ramaswamy-trolled-for-barefoot-interview-sparks-debate-on-indian-culture-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vivek Ramaswamy: नंगे पैर इंटरव्यू देने पर ट्रोल हुए विवेक रामास्वामी, भारतीय संस्कृति को लेकर छिड़ी बहस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vivek Ramaswamy: नंगे पैर इंटरव्यू देने पर ट्रोल हुए विवेक रामास्वामी, भारतीय संस्कृति को लेकर छिड़ी बहस
Sun, 02 Mar 2025 09:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:53 AM IST
सार
एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'विवेक को इंटरव्यू के दौरान कम से कम मौजे पहनने चाहिए थे'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'विवेक रामास्वामी हमें शिक्षा पर भाषण देते हैं, लेकिन वे खुद इंटरव्यू में नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं। यह बेहद असभ्य है।'
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान विवेक रामास्वामी
- फोटो : फेसबुक/विवेक रामास्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में दावेदार रहे भारतवंशी विवेक रामास्वामी एक विवाद में फंस गए हैं। दरअसल उन्होंने बीते दिनों नंगे पैर एक इंटरव्यू दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अब इसे लेकर रामास्वामी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स उन्हें अमेरिका विरोधी और असभ्य तक कह रहे हैं। वहीं कई यूजर्स विवेक रामास्वामी का समर्थन भी कर रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल बीते साल एक लाइव स्ट्रीमिंग रिकॉर्डिंग के दौरान विवेक रामास्वामी नंगे पैर बैठे। यह लाइव स्ट्रीमिंग रिकॉर्डिंग विवेक रामास्वामी के घर में हुईं थी। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। कुछ यूजर्स ने रामास्वामी पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'विवेक रामास्वामी कभी भी ओहायो के गवर्नर नहीं बन पाएंगे। यह अमेरिका में अस्वीकार्य है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'विवेक को इंटरव्यू के दौरान कम से कम मौजे पहनने चाहिए थे'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'विवेक रामास्वामी हमें शिक्षा पर भाषण देते हैं, लेकिन वे खुद इंटरव्यू में नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं। यह बेहद असभ्य है।'
भारतीय संस्कृति को लेकर छिड़ी बहस
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी लोग विवेक रामास्वामी की आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। इन यूजर्स का कहना है कि दक्षिण और पूर्व एशिया में जहां भारत स्थित है, वहां घर के अंदर जूते उतारकर रहना एक सामान्य बात है। एक यूजर ने लिखा कि 'करीब सभी भारतीय अपने घरों में नंगे पैर ही रहते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह वहां की संस्कृति का हिस्सा है।' मशहूर कमेंटेटर इयान माइल्स चेओंग ने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया और लिखा कि 'अपने ही घर में नंगे पैर रहना कैसे अमेरिका विरोधी हो सकता है। जो लोग रामास्वामी की आलोचना कर रहे हैं, वो शायद धारावाहिक देखकर बड़े हुए हैं, जहां अपने बिस्तर में भी लोग जूते पहनते हैं।' विवेक रामास्वामी ने खुद भी इस पूरी बहस पर प्रतिक्रिया दी और इस पूरे मामले को तूल न देते हुए आलोचकों को चुप करा दिया।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन