फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral video Of Parliament of Ghana During the debate on the bill there was a scuffle between the MPs

घाना: संसद में पेश बिल पर जमकर हंगामा, सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूसे, मार्शलों को संभालना पड़ा मोर्चा

Thu, 23 Dec 2021 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्करा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्करा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Dec 2021 08:45 PM IST
सार

घाना की सरकार ई-पेमेंट यानी मोबाइल से होने वाले पेमेंट पर टैक्स लगाना चाहती है। इसके लिए सोमवार को संसद में बिल लाया गया था। मंगलवार को वोटिंग के दौरान इस बिल के समर्थन और विरोध में बराबर वोट पड़े। इसके बाद ही हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Viral video Of Parliament of Ghana During the debate on the bill there was a scuffle between the MPs
घाना की संसद (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घाना की संसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो उस वक्त का है, जब संसद में ई-पेमेंट से जुड़े एक बिल पर बहस हो रही थी। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहसबाजी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि सांसदों के बीच हाथापाई और लात-घूंसों की नौबत आ गई। 

विज्ञापन


हाथापाई की शुरुआत तब हुई, जब इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टैक्स बिल पर बहस के दौरान विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए चेयरमैन की कुर्सी के पास पहुंच गए। जब सांसदों के बीच हाथापाई नहीं रुकी तो सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने बीच में आकर हालात संभालने पड़े।
विज्ञापन


दरअसल, घाना की सरकार ई-पेमेंट यानी मोबाइल से होने वाले पेमेंट पर टैक्स लगाना चाहती है। इसके लिए सोमवार को संसद में बिल लाया गया था। मंगलवार को वोटिंग के दौरान इस बिल के समर्थन और विरोध में बराबर वोट पड़े। इसके बाद ही हंगामा शुरू हो गया। इस बिल को संसद से पास होने के लिए एक वोट की जरूरत है, लेकिन इस वोट को 18 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह बिल पास हो जाता तो लोगों को मोबाइल मनी पेमेंट ट्रांजैक्शन पर कुल बिल का 1.75 फीसदी टैक्स देना पड़ता। विपक्ष का कहना है कि यह बिल कम आय वाले लोगों को ज्यादा परेशान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed