{"_id":"65601f06e88a4a9457087f4e","slug":"violent-clash-in-dublin-knife-attack-outside-the-school-young-children-injured-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड: डबलिन में स्कूल के पास चाकूबाजी, तीन बच्चों समेत पांच घायल; हिंसक प्रदर्शन के दौरान लोगों ने की आगजनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आयरलैंड: डबलिन में स्कूल के पास चाकूबाजी, तीन बच्चों समेत पांच घायल; हिंसक प्रदर्शन के दौरान लोगों ने की आगजनी
Fri, 24 Nov 2023 09:27 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डब्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डब्लिन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:27 AM IST
सार
ओ कॉलेन ब्रिज के पास लिफी नदी के पास एक जली हुई कार और बस से आग की लपटें उठी। शहर के एक मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट के दुकानों से लूटपाट भी की। यह इस साल की सबसे खतरनाक घटना थी।
विज्ञापन
Violent clash in Dublin
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डब्लिन में स्कूल के बाहर चाकू से हुए हमले में तीन युवा बच्चों के घायल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को कई वाहनों में आग लगा दी और दुकानों को लूट लिया। उन्होंने पुलिस के साथ भी मारपीट की। भीड़ ने सड़कों पर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी शुरू की।
वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़
ओ कॉलेन ब्रिज के पास लिफी नदी के पास एक जली हुई कार और बस से आग की लपटें उठी। शहर के एक मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट के दुकानों से लूटपाट भी की। यह इस साल की सबसे खतरनाक घटना थी। उत्तरी मध्य डब्लिन के पार्नेल स्क्वायर ईस्ट में चाकूबाजी के दौरान एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रदर्शन तेज हो गया। इसके अलावा दो अन्य बच्चे और दो युवा को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर आरोपी के राष्ट्रीयता को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। पुलिस प्रमुख ड्रियू हैरिस ने कहा, 'दक्षिणपंथी विचारधारा को गलत सूचना फैलाने के लिए चेतावनी दी गई।' कुछ प्रदर्शनकारियों ने आयरिश झंडे भी लहराए और कुछ ने 'आयरिश जीवन मायने रखता है' पोस्टर भी ले रखी थी। एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया को बताया, 'आयरिश लोगों पर हमला किया जा रहा है।'
विज्ञापन
आयरलैंड में लोगों को लंबे समय से ही आवास संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि सामान्य आबादी के लिए सैकड़ों घरों की कमी है। हालांकि, प्रदर्शन के बाद देर शाम को पुलिस प्रमुख अधीक्षक पैट्रिक मैकमेनामिन ने इलाके में शांति बहाल होने की जानकारी दी। न्याय मंत्री हेलेन मैकएन्टी ने प्रदर्शनकारियों की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस पर हमला और शहर में इस तरह के प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी वादा किया है।