{"_id":"5c15be20bdec2257214539e1","slug":"violence-in-france-by-yellow-west-is-not-suspended-after-strasbourg-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: स्ट्रेसबर्ग हादसे के बाद भी नहीं थमे यलो वेस्ट, जमकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: स्ट्रेसबर्ग हादसे के बाद भी नहीं थमे यलो वेस्ट, जमकर किया प्रदर्शन
Sun, 16 Dec 2018 08:23 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
यलो वेस्ट मूवमेंट
- फोटो : twitter
फ्रांस में यलो वेस्ट प्रदर्शनकारी शनिवार को भी पेरिस सहित अन्य शहरों में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों को स्ट्रेसबर्ग क्रिसमस मार्केट की घटना के बाद सरकार ने प्रदर्शन न करने को कहा था। लेकिन सरकार की बात की अवहेलना करते हुए भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें बीते मंगलवार फ्रांस के ऐतिहासिक शहर स्ट्रेसबर्ग की क्रिसमस मार्केट में बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए। हालांकि गुरुवार को बंदूकधारी भी पुलिस द्वारा मारा गया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शनिवार को हुए प्रदर्शन में लोगों की संख्या पहले के मुकाबले कम थी। अधिकारियों के मुताबिक 66 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। जबकि बीते शनिवार को लोगों की संख्या 125,000 थी।
यलो वेस्ट अभियान देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया जा रहा है। अब इन मुद्दों के साथ कुछ अन्य मुद्दे जैसे स्कूली शिक्षा में सुधार आदि भी जुड़ गए हैं। शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या सात बताई गई है।
69,000 पुलिसकर्मी तैनात
पूरे फ्रांस ने 69,000 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं बीते हफ्ते केवल पैरिस में ही 10,000 पुलिसकर्मी तैनात थे जो अब 2,000 हैं। ठंड और बारिश जैसै हालातों के बीच पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने राजाधानी पैरिस में 168 लोगों से पूछताछ की और 115 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भी लोगों को शांत करने के लिए आंसू गैस और पानी का इस्तेमाल किया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। शहर में इस दौरान कई म्यूजियम भी बंद हैं।
क्या है यलो वेस्ट
इस अभियान को यलो वेस्ट अभियान इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सभी प्रदर्शनकारियों ने पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। बता दें साल 2008 के बाद से यहां की सरकार ने वाहन चालकों को पीले रंग की जैकेट पहनना अनिवार्य किया है। ताकि रात के वक्त वह दूर से दिखाई दें और सड़क दुर्घटना न हों।