फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   violence and stone pelting in France 13 buses set on fire threat of emergency

France: फ्रांस में आगजनी, हिंसा और पथराव, लाइब्रेरी फूंकी और 13 बसों में लगाई आग; आपातकाल की आशंका

Sat, 01 Jul 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 07:17 AM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस की सड़कों पर रात भर उत्पात मचाया। 13 बसें फूंक डाली गईं। अब तक 875 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि करीब 200 पुलिस अफसर घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने 2024 ओलंपिक के लिए निर्माणाधीन स्विमिंग पूल को भी फूंक दिया। 

विज्ञापन
violence and stone pelting in France 13 buses set on fire threat of emergency
फ्रांस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

फ्रांस में अफ्रीकी मूल के एक 17 वर्षीय किशोर को पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की हिंसा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को दूसरी बार इमरजेंसी बैठक बुलाई। फ्रांसीसी पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने कहा है कि सरकार व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रही है, जिसमें आपातकाल की घोषणा करना भी शामिल है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में मार्सिले शहर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में दंगाइयों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस की सड़कों पर रात भर उत्पात मचाया। 13 बसें फूंक डाली गईं। अब तक 875 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि करीब 200 पुलिस अफसर घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने 2024 ओलंपिक के लिए निर्माणाधीन स्विमिंग पूल को भी फूंक दिया। 

विज्ञापन

टूलूज में आगजनी, ल्योन में ट्रामवे ट्रेन को फूंका
नेनटेरे क्षेत्र में 17 वर्षीय मृतक किशोर नाहेल के सम्मान में एक शांति मार्च निकालने के दौरान टकराव बढ़ गया। बहुत जल्द ही कारों को फूंक डाला गया और कूड़ेदानों में आग लगा दी गई। यह तनाव पूरे फ्रांस में दिन भर कई जगहों पर दिखाई दिया। आमतौर पर शांत रहने वाले फ्रांसीसी शहर पाउ में, एक पुलिस कार्यालय पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका गया। टूलूज में भी वाहनों में आग लगा दी गई जबकि ल्योन के एक उपनगर में एक ट्रामवे ट्रेन को आग लगा दी गई। एहतियातन, पेरिस क्षेत्र में बस और ट्राम सेवाएं बंद कर दी गईं, और कई ट्राम लाइनें शुक्रवार सुबह व्यस्त समय के लिए बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed