फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video: Prince William stuns diners by serving burgers from food truck in London

Video: लंदन में बर्गर परोसते दिखे शाही परिवार के प्रिंस विलियम, भारत से इसका क्या है कनेक्शन, जानें

Mon, 31 Jul 2023 09:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 31 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

प्रिंस विलियम सॉर्टेड फूड के स्टूडियो पहुंचते हैं और पिछले साल अर्थशॉट पुरस्कार विजेताओं द्वारा बनाए गए कुछ सामानों को एक शख्स को पकड़ाते हैं। इसके बाद इससे बर्गर तैयार किया जाता है और प्रिंस इसे लेकर लोगों के बीच पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
Video: Prince William stuns diners by serving burgers from food truck in London
प्रिंस विलियम ने लंदन में बर्गर परोसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के कुछ लोगों के लिए बीता रविवार बड़ा ही खास रहा। दरअसल, प्रिंस विलियम ने लंदन में एक फूड ट्रक से पर्यावरण के अनुकूल वाला बर्गर लोगों को परोसकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। बता दें, प्रिंस ऑफ वेल्स ने अपने वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार के पिछले साल के विजेताओं के काम को उजागर करने के लिए लोगों को 'अर्थशॉट बर्गर' परोसे। गौरतलब है, यह पुरस्कार पर्यावरण में योगदान देने वाले पांच लोगों को दिया जाता है।

विज्ञापन

यूट्यूब पर वीडियो साझा
इसका वीडियो यूट्यूब चैनल सॉर्टेड फूड (Sorted Food) पर साझा किया गया है। इस चैनल पर पर्यावरण-अनुकूल से संबंधित रसाई उपकरण और खाने की रेसिपी दिखाई जाती है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि प्रिंस विलियम सॉर्टेड फूड के स्टूडियो में पहुंचते हैं और पिछले साल अर्थशॉट पुरस्कार विजेताओं द्वारा बनाए गए कुछ सामानों को एक शख्स को पकड़ाते हैं। इसके बाद इससे बर्गर तैयार किया जाता है और प्रिंस इसे लेकर लोगों के बीच पहुंच जाते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक का उपयोग नहीं
वीडियो में, फूड ट्रक में खड़े प्रिंस विलियम को ग्राहकों से कहते हुए सुना जा सकता है कि जिस डिब्बे में आप खाना खाने जा रहे हैं, वह नोटप्ला नामक कंपनी द्वारा बनाया गया है और इसमें किसी भी तरह की प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। ये समुद्री शैवाल की कोटिंग के साथ बनाए गए हैं। 

भारत की सामग्री का इस्तेमाल
प्रिंस ने आगे कहा कि बर्गर के अंदर की सामग्री भारत में खेती (Kheyti) नामक कंपनी के ग्रीनहाउस से उगाई गई है। इस दौरान उन्होंने एक और महत्वपूर्ण बात बताई। उन्होंने कहा कि मुकुरु क्लीन स्टोव पर बर्गर को तैयार किया गया है। यह स्टोव केन्या की एक महिला द्वारा डिजाइन किया गया है। उनका मकसद वायु प्रदूषण को कम करना है। उन्होंने आगे कहा कि स्वाद और गुणवत्ता की गारंटी नहीं दे सकता, लेकिन...मैं इसके साथ काम कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed