फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video: Firefighting Plane's Wing Clips Tree, Crashes Seconds Later

धधक रहे ग्रीस के कई जंगल: आग बुझाने के दौरान पेड़ से टकराया विमान, हुआ दुर्घटनाग्रस्त; दो पायलट की मौत

Wed, 26 Jul 2023 08:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रीस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रीस Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

एविया द्वीप के जंगलों में रविवार को आग लगी थी। इसी को बुझाने में विमान मदद कर रहा था, लेकिन यह एविया के एक गांव प्लैटनिस्टो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Video: Firefighting Plane's Wing Clips Tree, Crashes Seconds Later
आग बुझाने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई दशकों के बाद ग्रीस सबसे भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। इसकी वजह से यहां के जगलों में भीषण आग लगी है। इस बीच, ग्रीस की वायु सेना का आग बुझाने वाला विमान मंगलवार को एविया द्वीप के जंगल में लगी आग को बुझाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे विमान में सवार दो पायलट की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। सीएल-215 विमान को एविया द्वीप पर पानी छिड़कते हुए दिखा। विमान का एक हिस्सा पेड़ की शाखा में फंस गया। कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनागस्त हो गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि एविया द्वीप के जंगलों में रविवार को आग लगी थी। इसी को बुझाने में विमान मदद कर रहा था, लेकिन यह एविया के एक गांव प्लैटनिस्टो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता यानिस आर्टोपियोस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। बता दें, एविया पर लगी भीषण आग को बुझाने के लिए कम से कम तीन विमान लगे हैं। वहीं 100 से ज्यादा दमकलकर्मी लगे हुए हैं। 

विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन चला
ग्रीस के एयर फोर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार पानी बरसाने वाला विमान Candair CL 215 क्रैश हो गया है। यह हादसा मंगलवार को दोपहर 2.52 बजे हुआ है। घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद पता चला की विमान के पायलट और को पायलट की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

35,000 हेक्टेयर जंगल जला
ग्रीस में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से यहां के जंगल आग की चपेट में आते जा रहे हैं। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया है कि तमाम रिहायशी इलाके भी चपेट में आ गए हैं। हजारों लोग रोड्स द्वीप छोड़कर चले गए हैं। वहीं, पर्यटक आग से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ग्रीस के अनुसार, पिछले सप्ताह ही देश में 35,000 हेक्टेयर (86,500 एकड़) जंगल और अन्य भूमि आग से झुलस गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी एथेंस में गर्मी 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और मध्य ग्रीस में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

बड़ी संख्या में छोड़ रहे लोग अपना घर

रोड्स के जंगल में लगी आग पर काबू पाने व लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मचारी लगे हुए है। भूमि और समुद्र के रास्ते से निकासी जारी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ग्रीस में पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जंगल की आग की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा है। बता दें, रोड्स ग्रीस की सबसे लोकप्रिय जगह मानी जाती है, जहां ब्रिटेन, जर्मन और फ्रांस के लोग अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। 

आइए जानते हैं अभी तक ग्रीस के जंगलों में लगी आग से क्या कुछ हुआ-  

  1. अन्य यूनानी द्वीप पर भी आग लगने की घटना सामने आ रही है। मध्य ग्रीस के पूर्वी तट पर स्थित ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े द्वीप इविया के जंगल में आग लग गई है। 

  2. विदेशी पर्यटकों का एक और पसंदीदा द्वीप कोर्फू भी अपने जंगल की आग से जूझ रहा।

  3. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्वीप के उत्तर-पूर्व में समुद्र के रास्ते से लोगों को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। यहां छह तटरक्षक जहाज और सात निजी नौका इस काम में लगे हुए हैं। फिलहाल, 59 लोगों को समुद्र तट से बाहर निकाल लिया था।

  4. रोड्स में करीब एक सप्ताह से आग धधक रही है। यहां 49 किलोमीटर (31 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

  5. ग्रीक के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह ग्रीस में अब तक की सबसे बड़ी आग निकासी है। जंगल की आग से खतरे में पड़े 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

  6. अधिकारियों ने 16,000 लोगों को जमीन के रास्ते बाहर सुरक्षित निकाला। वहीं, 3,000 लोगों को समुद्र के रास्ते से निकालना पड़ा। 

  7. जर्मन ट्रैवल दिग्गज तुई ने रोड्स के लिए अपनी सभी आने वाली यात्री उड़ानें निलंबित कर दी हैं। हालांकि, पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए खाली विमान भेजने का फैसला लिया है।

  8. ब्रिटिश वाहक जेट2 ने भी द्वीप पर जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

  9. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आग पर काबू पाने में फिलहाल कई दिन लग सकते हैं। हालांकि, 260 से अधिक दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए लगे हुए हैं। 

  10. लोगों को बचाने के लिए क्रोएशिया, फ्रांस, स्लोवाकिया और तुर्की भी सहायता कर रहे हैं।

  11. ग्रीस के विदेश मंत्रालय और दूतावासों ने पर्यटकों की मदद के लिए रोड्स हवाई अड्डे पर एक स्टेशन स्थापित किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed