फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President Venkaiah Naidu paid floral tribute to former President of Vietnam in Hanoi

हनोई दौरे पर उपराष्ट्रपति नायडू ने महात्मा गांधी और हो ची मिन्ह को दी श्रद्धांजलि, कल होगा रात्रिभोज

Sat, 11 May 2019 12:12 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 11 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu paid floral tribute to former President of Vietnam in Hanoi
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चार दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने हनोई में वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी है। इससे पहले शुक्रवार को भारत और वियतनाम ने राष्ट्रीय संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय विधियों के पालन के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाने की महत्त्ता को दोहराया था।


loader

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चार दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने हनोई में वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी है। इससे पहले शुक्रवार को भारत और वियतनाम ने राष्ट्रीय संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय विधियों के पालन के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाने की महत्त्ता को दोहराया था।

उपराष्ट्रपति ने हनोई में भारत के दूतावास में आयोजित जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप में कहा कि जयपुर फुट एक शानदार पहल है, जो दिव्यांग लोगों को स्वतंत्रता और गतिशीलता की भावना और जीवन को पूरी तरह से जीने की क्षमता प्रदान करता है। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की अपने वियतनामी समकक्ष से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग के कई बिंदुओं पर हुई बातचीत में यह बात सामने आई। 

उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के मध्य सशक्त द्विपक्षीय संबंध परस्पर विश्वास, समझ, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का अभिसरण बना हुआ है। नायडू ने कहा, 'मैं वियतनाम आकर अति प्रसन्न हूं, एक सभ्यतागत मित्र एवं विश्वसनीय साझीदार, भारत की पूर्व की ओर देखो नीति का एक रणनीतिक स्तंभ और आसियान में हमारा विशिष्ट वार्ताकार।' विदेश मंत्रालय के यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार उपराष्ट्रपति और उनके वियतनामी समकक्ष दांग थी नगोक थिन्ह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को राष्ट्रीय संभुप्रता एवं अंतरराष्ट्रीय विधियों के अनुपालन के आधार पर एक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास की महत्ता को दोहराया। विदित हो कि हिंद-प्रशांत एक जैव भौगोलिक क्षेत्र है और इसमें हिंद महासागर और मध्य एवं पश्चिमी प्रशांत महासागर सहित दक्षिण चीन सागर सम्मिलित हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला
चीन का दावा है कि संपूर्ण दक्षिण चीन सागर उसका है, जबकि ब्रुनेई, मलेशिया और फिलीपींस, वियतनाम और ताईवान भी इसके किनारे बसे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं के मध्य बातचीत 'विस्तार एवं उत्पादक' रही । नायडू ने कहा, 'हमारी चर्चाओं में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग की पूरी श्रृंखला सम्मिलित हुई।

हम रक्षा और सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग और बाह्य अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, अवसंरचना विकास, कृषि और नवाचार आधारित क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त बनाने पर सहमत हुए हैं।'

उपराष्ट्रपति ने कहा, हमारा द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल लगभग 14 अरब अमेरिकी डॉलर था जो तीन साल पहले के लगभग 7.8 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना हो गया है। मुझे विश्वास है कि हम 2020 तक 15 अरब अमेरिकी डॉलर के अपने द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने वियतनामी समकक्ष को भारत आने का निमंत्रण दिया।

कल आयोजित होगा विशेष रात्रिभोज

वेसक 2019 के 16वें संयुक्त राष्ट्र दिवस में आए गणमान्यों के सम्मान में कल यानी रविवार को विशेष रात्रिभोज (गाला डिनर रिसेप्शन) का आयोजन किया जाएगा। इस रात्रिभोज को वियतनाम के सोशलिस्ट गणराज्य (दि सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम) की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष आयोजित करेंगे। कार्यक्रम हाम नाम प्रांत के टैम चैक पैगोडा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed