{"_id":"60b8301b4af66909824da8bf","slug":"veteran-indian-origin-journalist-tejinder-singh-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: भारतवंशी पत्रकार तेजिंदर का निधन, पेंटागन ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: भारतवंशी पत्रकार तेजिंदर का निधन, पेंटागन ने जताया दुख
Thu, 03 Jun 2021 06:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:57 AM IST
सार
व्हाइट हाउस के अनुभवी पत्रकार और भारत-अमेरिकी संवाद समिति के संपादक व संस्थापक तेजिंदर सिंह का अमेरिका में निधन हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतवंशी सिंह ने वाशिंगटन स्थित स्वतंत्र मीडिया संगठन और इंडिया-अमेरिका टुडे की स्थापना की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
प्रकाशन ने कहा, तेजिंदर सिंह के निधन की घोषणा करते हुए हम काफी दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। सिंह के निधन पर जॉन किर्बी ने कहा, वे 2011 में पेंटागन के संवाददाता थे और मैंने इस मंच से उनसे बात की है। वे सचमुच एक सज्जन इंसान थे। वे कठिन सवाल पूछते थे और अच्छी सामग्रियां मुहैया कराते थे। वे हम सबको बहुत याद आएंगे। सिंह एशियाई अमेरिकी पत्रकार संगठन (एएजेए-डीसी) के उपाध्यक्ष (प्रिंट) भी थे।
विज्ञापन