फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vesak Festival celebrated in Sri Lanka under tight security, Sirisena released 762 prisoners

श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया वेसाक त्योहार, राष्ट्रपति सिरिसेना ने रिहा किए 762 कैदी

Sat, 18 May 2019 05:24 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 18 May 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Vesak Festival celebrated in Sri Lanka under tight security, Sirisena released 762 prisoners
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना (फाइल फोटो)

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने वेसाक (बुद्ध जयंती) के मौके पर 762 दोषियों को क्षमादान दिया। इसके साथ ही ईस्टर धमाकों के चलते श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच यह पर्व मनाया गया। 

विज्ञापन


21 अप्रैल को हुए सिलसिलेवार धमाकों की वजह से देश में तरीब 260 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 घायल हो गए थे। इस कारण से श्रीलंका सरकार ने पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय वेसाक पर्व को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दो दिन तक सीमित कर दिया था। 
विज्ञापन


मई के महीने में आने वाला वेसाक दिवस पूरी दुनिया के बौद्ध मतावलंबियों के लिए सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान प्राप्ति हुई थी और उनकी मृत्यु हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रपति सिरिसेना ने 762 कैदियों को रिहा किया। इनमें 26 महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, राष्ट्रपति ने बौद्ध भिक्षु गलगोडाटे ज्ञानसारा के बारे में कुछ नहीं किया, जिनकी रिहाई की बौद्ध नेता मांग कर रहे थे। अदालत की अवमानना के लिए जेल में बंद ज्ञानसाना साल 2013 से गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक अभियान में सबसे आगे थे। यह उम्मीद की जा रही थी कि राष्ट्रपति सिरिसेना वेसाक के मौके पर उन्हें रिहा कर सकते हैं। 

जिन लोगों को रिहा किया गया वह छोटे अपराधों के लिए दोषी थे। इनमें से कोई भी हत्या, दुष्कर्म और नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों में शामिल नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed