{"_id":"649b12d92498ca24ce0ee523","slug":"very-optimistic-about-fta-with-india-says-uk-investment-minister-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK: ब्रिटेन के मंत्री बोले- भारत के साथ FTA को लेकर बहुत आशावादी हूं, जल्द शुरू होगा वार्ता का 11वां दौर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-UK: ब्रिटेन के मंत्री बोले- भारत के साथ FTA को लेकर बहुत आशावादी हूं, जल्द शुरू होगा वार्ता का 11वां दौर
Tue, 27 Jun 2023 10:18 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:18 PM IST
सार
India-UK: इंडिया ग्लोबल फोरम यूके-इंडिया वीक के तहत सिटी ऑफ लंदन की ओर से आयोजित यूके-इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर समित को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि वह एफटीए को लेकर बहुत आशावादी हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा बताने से इनकर कर दिया।
विज्ञापन
Dominic Johnson
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है और वह इस एजेंडे पर किस तरह से आगे बढ़ते हैं, यह दोनों पक्षों के व्यवसायों पर निर्भर करता है। यह बात ब्रिटेन के निवेश मंत्री डोमिनिक जॉनसन ने मंगलवार को लंदन में कही।
विज्ञापन
इंडिया ग्लोबल फोरम यूके-इंडिया वीक के तहत सिटी ऑफ लंदन की ओर से आयोजित यूके-इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर समित को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि वह एफटीए को लेकर बहुत आशावादी हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा बताने से इनकर कर दिया।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन ने हाल ही में एफटीए वार्ता के दसवें दौर का समापन किया है और अगले कुछ हफ्तों में एक बड़े समझौते की दिशा में 11वां दौर शुरू होने वाला है। जॉनसन ने कहा, 'मैं भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बहुत आशान्वित हूं।' उन्होंने कहा, 'भारत के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि अगर वह पूंजी प्रवाह हासिल करना चाहता है तो उसे खुद को अगले कदम पर ले जाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह (एफटीए) ब्रिटेन के लिए बहुत अच्छा है अगर हम यह सुनिश्चित कर पाएं कि हमें भारत से आने वाला निवेश मिले।'
विज्ञापन
मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस तरह के एफटीए के लिए अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा, व्यवसायों के लिए इस तरह के सौदे के लिए अपना समर्थन जताना वास्तव में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह (एफटीए) व्यवसायों को दुनिया से अधिक लाभ, धन और सुरक्षा देने के बारे में है।