फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela releases jailed Americans in deal that frees migrants deported to El Salvador by US News In Hindi

US- Venezuela Deal: अमेरिकी कैदियों की रिहाई के बदले वेनेजुएला के प्रवासी लौटे, तीन देशों के बीच बड़ा समझौता

Sat, 19 Jul 2025 04:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 04:22 PM IST
सार

अमेरिका, वेनेजुएला और एल साल्वाडोर के बीच एक बड़ा समझौता हुआ जिसमें वेनेजुएला ने दस अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया और अमेरिका ने 250 से ज्यादा वेनेजुएली प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा। एल साल्वाडोर की कठोर जेल में बंद रहे इन प्रवासियों में कई पर अत्याचार के आरोप लगे हैं। वहीं, अमेरिका लौटे कैदियों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Venezuela releases jailed Americans in deal that frees migrants deported to El Salvador by US News In Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका, वेनेजुएला और एल साल्वाडोर के बीच शुक्रवार को एक अहम समझौता हुआ। इसके तहत वेनेजुएला ने दस अमेरिकी नागरिकों को जेल से रिहा किया। इसके बदले अमेरिका ने कुछ महीने पहले एल साल्वाडोर भेजे गए 250 से ज्यादा वेनेजुएली प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इस दिन को आशीर्वाद और खुशी का दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह वेनेजुएला के लिए एक उत्तम दिन है।

विज्ञापन


बता दें कि एल साल्वाडोर ने इन प्रवासियों को मार्च में एक बड़ी जेल (सीईसीओटी) में रखा था। इस जेल में वे लोग थे जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने खतरनाक गिरोह के सदस्य बताकर देश से निकाला था, लेकिन उनके खिलाफ कोई पक्के सबूत नहीं दिए गए थे। सीईसीओटी जेल को बेहद कठोर माना जाता है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार वहां कैदियों के साथ मारपीट, यातना और कई बार मौत तक की घटनाएं हुई हैं। कुछ वेनेजुएली प्रवासियों के शरीर पर चोट के निशान थे और एक शख्स ने बताया कि पिटाई के कारण उसकी एक किडनी खराब हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Peace Deal: स्थायी शांति की राह पर कांगो और रवांडा, विद्रोही गुटों ने संघर्ष रोकने और अंतिम समझौते पर सहमति दी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका लौटे 10 कैदी, परिवारों में खुशी
अमेरिका में शुक्रवार रात उन 10 अमेरिकी नागरिकों की वापसी हुई, जिन्हें वेनेजुएला में कैद किया गया था। इनमें नेवी सील विल्बर्ट कास्टेनेडा और लुकास हंटर शामिल हैं। उनके परिवारों ने उन्हें राजनीतिक मोहरा बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कई महीनों से इस दिन का इंतजार किया।



एल साल्वाडोर की भूमिका
मामले में एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने महीनों पहले यह प्रस्ताव दिया था कि वेनेजुएला के प्रवासियों के बदले वेनेजुएला कुछ अमेरिकी कैदियों को रिहा करे। हालांकि तब वेनेजुएला ने इस प्रस्ताव को नीच और फासीवादी सोच बताया था, लेकिन अब वही समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें:- South Korea: छह महीने और जेल में रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल, मार्शल लॉ मामले में लगे अतिरिक्त आरोप

समझौते से तीनों देशों को फायदा
गौरतलब है कि इस समझौते से तीनों देशों को अलग-अलग फायदा हुआ। इसके तहत अमेरिका को अपने नागरिक वापस मिले, वेनेजुएला को अपने प्रवासी, और एल साल्वाडोर ने एक कूटनीतिक जीत हासिल की। यह समझौता अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed