फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venezuela-prisoners-released-after-trump-delcy-rodriguez-meeting-political-prisoners

वेनेजुएला में राजनीतिक कैदियों की रिहाई: ट्रंप और रोड्रिगेज की मुलाकात के बाद अहम फैसला, कौन आए जेल से बाहर?

Sun, 27 Sep 2026 07:36 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, बोगोटा
पीटीआई, बोगोटा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 27 Sep 2026 07:36 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की न्यूयॉर्क में मुलाकात के बाद वेनेजुएला में कई कैदियों को रिहा किए जाने की जानकारी सामने आई है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार शनिवार को अलग-अलग जेलों से दर्जनों लोग बाहर आए, हालांकि कुल संख्या अभी निर्धारित नहीं हुई है।

विज्ञापन
venezuela-prisoners-released-after-trump-delcy-rodriguez-meeting-political-prisoners
वेनेजुएला में राजनीतिक कैदियों की रिहाई तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS

विस्तार

वेनेजुएला में शनिवार को बड़ी संख्या में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया। मानवाधिकार संगठनों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने लोगों को रिहा किया गया। कैदियों की रिहाई मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात के बाद हुई है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान रोड्रिगेज ने कहा था कि वेनेजुएला ने लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेनेजुएला की सरकार पर असंतुष्टों को जेल में डालने, चुनावों में धांधली करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन


काराकास की जेल से बाहर आए कौन से राजनीतिक कैदी?
वेनेजुएला के मानवाधिकार संगठन क्लिपवे ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि शनिवार सुबह काराकास के बाहरी इलाके की एक जेल से सात राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया। इनमें विश्वविद्यालय के छात्र वाइल्डर वास्केज भी शामिल हैं। वास्केज को 2018 में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। वह लंबे समय से खुद को निर्दोष बताते रहे हैं। उनकी सजा 2023 में पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मानवाधिकार संगठन जस्टिसिया एनकुएंट्रो वाई पेर्डोन ने एक्स पर बताया कि शनिवार को वेनेजुएला की जेलों से 29 लोगों को रिहा किया गया। इनमें 12 ऐसे कैदी थे, जिनके नाम संगठन की राजनीतिक कैदियों की सूची में शामिल थे। संगठन ने कहा, “रिहा किए गए 17 लोग राजनीतिक कैदियों के हमारे डेटाबेस में शामिल नहीं थे। हमारी टीम जानकारी की पुष्टि करना जारी रखे हुए है, ताकि अपने रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके।” वेनेजुएला की सरकार ने शनिवार की घटनाओं पर कोई बयान जारी नहीं किया।

सियासी कैदियों की रिहाई पर क्या बोला रोड्रिगेज प्रशासन?
रोड्रिगेज प्रशासन इस बात से इनकार करता है कि देश में असंतुष्टों को जेल में रखा जा रहा है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि वह ऐसे लोगों को रिहा करने का प्रयास कर रही है, जिनके खिलाफ देश की संस्थाओं पर हमला करने जैसे अपराधों को लेकर जांच हुई है या जिन्हें दोषी ठहराया गया है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय मेल-मिलाप को बढ़ावा देने की कोशिश बताया है।

जनवरी में अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान मादुरो को पकड़े जाने और न्यूयॉर्क ले जाए जाने के बाद से वेनेजुएला की जेलों से सैकड़ों लोगों को रिहा किया जा चुका है। मादुरो पर न्यूयॉर्क में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि वेनेजुएला में अब भी राजनीतिक कैदी मौजूद हैं।

वेनेजुएला में कितने राजनीतिक कैदी हैं?
जस्टिसिया एनकुएंट्रो वाई पेर्डोन ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा था कि वेनेजुएला में अभी भी 450 राजनीतिक कैदी हैं। इनमें 20 विदेशी नागरिक शामिल हैं। रोड्रिगेज ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कहा था कि वेनेजुएला में “चुनाव होंगे”, लेकिन उन्होंने इसकी कोई तारीख नहीं बताई। 

लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता और मानवाधिकार संगठन वेनेजुएला की सरकार से नए चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे देश की संस्थाओं को वैधता मिलेगी और वेनेजुएला के लोगों की इच्छा सामने आएगी।

रोड्रिगेज की अंतरिम सरकार पर क्यों उठ रहे सवाल?
मादुरो को हटाए जाने के बाद उनकी तत्कालीन उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज ने अंतरिम नेता की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें देश के सुप्रीम कोर्ट की ओर से छह महीने का कार्यकाल दिया गया था। यह कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है, जिससे रोड्रिगेज की वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद वेनेजुएला में हुई कार्रवाई के दौरान कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मादुरो पर इन चुनावों में व्यापक स्तर पर धांधली करने के आरोप लगे थे।


दर्जनों विपक्षी कार्यकर्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए थे। कुछ लोग देश छोड़कर भी चले गए। इनमें विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो भी शामिल हैं, जो पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने के लिए वेनेजुएला से गुप्त रूप से बाहर निकली थीं। मचाडो के वेनेजुएला लौटने पर रोड्रिगेज प्रशासन की ओर से उन्हें गिरफ्तार किए जाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed